देश

Petrol and Diesel Price 22nd May: चुनाव के नतीजे आने से एक दिन पहले थमा पेट्रोल और डीजल की कीमत में वृद्धि का सिलसिला, जानें अपने प्रमुख शहरों के रेट्स

आम चुनाव 2019 के नतीजे आने से एक दिन पहले बुधवार को पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Disel) में रोजाना वृद्धि का सिलसिला फिर थम गया है

Petrol and Diesel Price 22nd May: चुनाव के नतीजे आने से एक दिन पहले थमा पेट्रोल और डीजल की कीमत में वृद्धि का सिलसिला, जानें अपने प्रमुख शहरों के रेट्स
पेट्रोल-डीजल (Photo Credits: Getty)

Petrol and Diesel Price 22nd May: आम चुनाव 2019 के नतीजे आने से एक दिन पहले बुधवार को पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Disel) में रोजाना वृद्धि का सिलसिला फिर थम गया है. तेल विपणन कंपनियों ने बुधवार को तेल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया. इससे पहले लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण का मतदान संपन्न होने के बाद लगातार दो दिन पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी.

पिछले दो दिनों में दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल के दाम में 15 पैसे, कोलकाता में 13 पैसे जबकि चेन्नई में 15 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ. वहीं, पेट्रोल पिछले दो दिनों में दिल्ली में 24 पैसे जबकि कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में 25 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है.

यह भी पढ़ें: Petrol and Diesel Price 19th May: फिर बढ़ सकते हैं पेट्रोल और डीजल के दाम, जानें अपने प्रमुख शहरों के रेट्स

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, बुधवार को दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम यथावत क्रमश: 71.17 रुपये, 73.24 रुपये, 76.78 रुपये और 73.87 रुपये प्रति लीटर रहे. डीजल के दाम भी चारों महानगरों में क्रमश: 66.20 रुपये, 67.96 रुपये, 69.36 रुपये और 69.97 रुपये प्रति लीटर बने रहे.

(The above story first appeared on LatestLY on May 22, 2019 11:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).