Petrol and Diesel Price 19th November: पेट्रोल की कीमत 15 पैसे प्रति लीटर हुआ महंगा, डीजल पांच पैसे हुआ महंगा, जानें अपने प्रमुख शहरों के रेट्स

पेट्रोल और डीजल के दाम में महंगाई से राहत मिलने की कोई गुंजाइश नहीं दिख रही है. अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पिछले दिनों कच्चे तेल के दाम में हुई वृद्धि के कारण लगातार छठे दिन मंगलवार को पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रहा. लगातार छह दिनों की स्थिरता के बाद डीजल की कीमत भी बढ़ गई है.

पेट्रोल और डीजल (Photo Credits: IANS)

Petrol and Diesel Price 19th November: पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम में महंगाई से राहत मिलने की कोई गुंजाइश नहीं दिख रही है. अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पिछले दिनों कच्चे तेल के दाम में हुई वृद्धि के कारण लगातार छठे दिन मंगलवार को पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रहा. लगातार छह दिनों की स्थिरता के बाद डीजल की कीमत भी बढ़ गई है. पेट्रोल दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में फिर 15 पैसे जबकि चेन्नई में 16 पैसे प्रति लीटर मंहगा हो गया है और चारों महानगरों में डीजल के दाम में पांच पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई है. इससे पहले तेल विपणन कंपनियों ने लगातार छह दिनों तक डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया था.

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता (Kolkata), मुंबई (Mumbai) और चेन्नई (Chennai) में पेट्रोल बढ़कर क्रमश: 74.20 रुपये, 76.89 रुपये, 79.86 रुपये और 77.13 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. चारों महानगरों में डीजल के दाम भी बढ़कर क्रमश: 65.84 रुपये, 68.25 रुपये, 69.06 रुपये और 69.59 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं.

यह भी पढ़ें: Petrol and Diesel Price 17th November: पेट्रोल की कीमत में वृद्धि का सिलसिला जारी, डीजल के दाम स्थिर, जानें अपने प्रमुख शहरों के रेट्स

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में पिछले सत्र की गिरावट के बाद फिर तेजी का रुख बना हुआ है. बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड के भाव में इस महीने दो डॉलर प्रति बैरल से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई है. पिछले महीने 31 अक्टूबर को आईसीई पर ब्रेंट क्रूड का जनवरी अनुबंध 60.23 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ था जबकि मंगलावार को ब्रेंट क्रूड के जनवरी अनुबंध में 60.30 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था.

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Mumbai Police ‘Khaki Swag’ Reels: मुंबई पुलिस का फैसला, अब ड्यूटी के दौरान वर्दी में नहीं बना सकेंगे 'खाकी स्वैग' रील्स, सख्त कार्रवाई की चेतावनी

\