Petrol and Diesel Price 17th November: पेट्रोल की कीमत में वृद्धि का सिलसिला जारी, डीजल के दाम स्थिर, जानें अपने प्रमुख शहरों के रेट्स

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आने से देश में पेट्रोल के दाम में लगातार वृद्धि का सिलसिला जारी है, हालांकि डीजल के दाम में स्थिरता बनी हुई है. तेल विपणन कंपनियों ने लगातार चौथे दिन रविवार को पेट्रोल के दाम में 11 से 13 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की, लेकिन डीजल की कीमत में लगातार पांचवें दिन कोई बदलाव नहीं किया.

पेट्रोल और डीजल (Photo Credits: IANS)

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आने से देश में पेट्रोल (Petrol) के दाम में लगातार वृद्धि का सिलसिला जारी है, हालांकि डीजल (Diesel) के दाम में स्थिरता बनी हुई है. तेल विपणन कंपनियों ने लगातार चौथे दिन रविवार को पेट्रोल के दाम में 11 से 13 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की, लेकिन डीजल की कीमत में लगातार पांचवें दिन कोई बदलाव नहीं किया. कच्चे तेल के दाम में बीते सत्र में करीब दो फीसदी की तेजी आई, जबकि इस महीने नवंबर में बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड के दाम में तीन डॉलर प्रति बैरल से ज्यादा का इजाफा हुआ है, जिससे आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल की महंगाई से राहत मिलने की गुंजाइश कम दिख रही है.

पेट्रोल रविवार को फिर दिल्ली में 12 पैसे, कोलकाता और मुंबई में 11 पैसे जबकि चेन्नई में 13 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है. इन चार दिनों में देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 59 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई है. इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल बढ़कर क्रमश: 73.89 रुपये, 76.58 रुपये, 79.55 रुपये और 76.81 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. हालांकि चारों महानगरों में डीजल के दाम पूर्ववत क्रमश: 65.79 रुपये, 68.20 रुपये, 69.01 रुपये और 69.54 रुपये प्रति लीटर बने हुए हैं.

यह भी पढ़ें: Petrol and Diesel Price 15th November: दो दिन में 33 पैसे लीटर महंगा हुआ पेट्रोल, डीजल के दाम स्थिर, जानें अपने शहरों के रेट्स

अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज पर ब्रेंट क्रूड का जनवरी डिलीवरी अनुबंध शुक्रवार को 1.06 डॉलर यानी 1.70 फीसदी की तेजी के साथ 63.34 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ जबकि कारोबार के दौरान ब्रेंट का भाव 63.34 डॉलर प्रति बैरल तक उछला.

पिछले महीने 31 अक्टूबर को बेंट का भाव 60.23 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ था. अमेरिकी लाइट क्रूड वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट का दिसंबर अनुबंध बीते सप्ताह के आखिरी सत्र में 1.11 डॉलर यानी 1.96 फीसदी की तेजी के साथ 57.88 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ.

Share Now

संबंधित खबरें

Shreyas Iyer IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

Jasprit Bumrah IPL Stats Against PBKS: आईपीएल इतिहास में पंजाब किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन, जानिए आंकड़े

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Scorecard: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को महज 146 रनों पर रोका, रसिख सलाम डार ने 4 चटकाए विकेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड