Petrol and Diesel Price 16th May: पांच पैसे प्रति लीटर मंहगा हुआ डीजल, पेट्रोल के दाम स्थिर, जानें अपने प्रमुख शहरों के रेट्स
डीजल (Diesel) के दाम में गुरुवार को वृद्धि दर्ज की गई, लेकिन पेट्रोल (Petrol) के भाव स्थिर रहे. डीजल देश के प्रमुख महानगरों में पांच पैसे प्रति लीटर मंहगा हो गया है...
नई दिल्ली: डीजल (Diesel) के दाम में गुरुवार को वृद्धि दर्ज की गई, लेकिन पेट्रोल (Petrol) के भाव स्थिर रहे. डीजल देश के प्रमुख महानगरों में पांच पैसे प्रति लीटर मंहगा हो गया है. इससे पहले तेल विपणन कंपनियों ने लगातार छह दिनों तक पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती करने के बाद बुधवार को भाव में कोई बदलाव नहीं किया था.
मगर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में हालिया तेजी के बाद अब राहत मिलने की गुंजाइश कम है. यह भी पढ़ें: Petrol and Diesel Price 15th May: पेट्रोल और डीजल की कीमत में लगातार छठवें दिन गिरावट दर्ज, जानें अपने प्रमुख शहरों के रेट्स
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, बुधवार को नई बढ़ोतरी के बाद अब दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम 65.91 रुपये, 67.66 रुपये, 69.05 रुपये और 69.66 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. वहीं, पेट्रोल के भाव चारों महानगरों में पूर्ववत क्रमश: 71.18 रुपये, 73.25 रुपये, 76.79 रुपये और 73.88 रुपये प्रति लीटर बने रहे.
(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2019 09:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

