देश

Petrol and Diesel Price 15th June: दिल्ली में पेट्रोल फिर 70 रुपये से कम, डीजल 64 रुपये से नीचे पहुंचा, जानें अपने प्रमुख शहरों के दाम

पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम में गिरावट का सिलसिला लगातार तीसरे दिन शनिवार को भी जारी रहा. देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का भाव 70 रुपये प्रति लीटर से नीचे आ गया है

Petrol and Diesel Price 15th June: दिल्ली में पेट्रोल फिर 70 रुपये से कम, डीजल 64 रुपये से नीचे पहुंचा, जानें अपने प्रमुख शहरों के दाम
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit- Wikimedia Commons)

Petrol and Diesel Price 15th June : पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम में गिरावट का सिलसिला लगातार तीसरे दिन शनिवार को भी जारी रहा. देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का भाव 70 रुपये प्रति लीटर से नीचे आ गया है, वहीं डीजल की कीमत 64 रुपये लीटर से कम हो गई है. तेल विपणन कंपनियों ने शनिवार को दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल के दाम में 19 पैसे जबकि चेन्नई में 20 पैसे प्रति लीटर की कटौती की है.

डीजल के भाव दिल्ली और कोलकाता में 24 पैसे जबकि मुंबई में 25 पैसे और चेन्नई में 26 पैसे प्रति लीटर कम हो गए हैं. इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम घटकर क्रमश: 69.99 रुपये, 72.25 रुपये, 75.69 रुपये और 72.70 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. डीजल के दाम भी चारों महानगरों में घटकर क्रमश: 63.93 रुपये, 65.85 रुपये, 67.03 रुपये और 67.62 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं.

यह भी पढ़ें : Petrol and Diesel Price 14th June: पेट्रोल और डीजल की कीमत में गिरावट जारी, जानें क्या है आपके शहरों के दाम

दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के भाव 13 जनवरी के बाद सबसे कम हो गए हैं. अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें पिछले एक पखवाड़े से सीमित दायरे में रही हैं. पिछले 15 दिनों में ब्रेंट क्रूड का वायदा 60 डॉलर से लेकर 63 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहा, जबकि उससे पिछले पखवाड़े में बेंट क्रूड का भाव 64 डॉलर से 73 डॉलर प्रति बैरल के बीच रहा.

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पिछले दिनों कच्चे तेल के दाम में रही नरमी के कारण ही भारत में पेट्रोल और डीजल के भाव रोजाना घट रहे हैं जिसका फायदा देश के आम उपभोक्ताओं को मिल रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 15, 2019 02:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).