Petrol and Diesel Price 14th June: पेट्रोल और डीजल की कीमत में गिरावट जारी, जानें क्या है आपके शहरों के दाम
पेट्रोल और डीजल के दाम में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट जारी रही. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमतें घटकर पांच महीने के निचले स्तर पर आ गई हैं.
Petrol and Diesel Price 14th June: पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट जारी रही. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमतें घटकर पांच महीने के निचले स्तर पर आ गई हैं. दिल्ली के पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल 70.18 रुपये लीटर मिलने लगा है और डीजल 64.17 रुपये प्रति लीटर बिकने लगा है.
इससे पहले दिल्ली में 14 जनवरी, 2019 को पेट्रोल का भाव 70.13 रुपये प्रति लीटर था, जबकि डीजल का भाव दिल्ली में इससे सस्ता 13 जनवरी, 2019 को 63.69 रुपये लीटर था. दिल्ली में 14 जनवरी को डीजल 64.18 रुपये प्रति लीटर था.
यह भी पढ़ें : Petrol and Diesel Price 12th June : कच्चे तेल में नरमी जारी, पेट्रोल 70.43 और डीजल 64.39 रुपये प्रति लीटर
तेल विपनण कंपनियों ने शुक्रवार को दिल्ली और कोलकाता में पेट्रोल के दाम में 17 पैसे प्रति लीटर, जबकि मुंबई में 16 पैसे और चेन्नई में 18 पैसे प्रति लीटर की कटौती की. डीजल के दाम दिल्ली और कोलकाता में 16 पैसे, जबकि मुंबई और चेन्नई में 17 पैसे प्रति लीटर कम हो गए हैं.
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम घटकर क्रमश: 70.18 रुपये, 72.44 रुपये, 75.88 रुपये और 72.90 रुपये प्रति लीटर हो गए. डीजल के दाम भी चारों महानगरों में घटकर क्रमश: 64.17 रुपये, 66.09 रुपये, 67.28 रुपये और 67.88 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 14, 2019 04:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

