Petrol and Diesel Price 11th November: पेट्रोल की कीमत में हुआ इजाफा, डीजल के दाम घटे, जानें क्या है आपके प्रमुख शहरों के रेट्स
पेट्रोल के दाम में सोमवार को लगातार चौथे दिन वृद्धि दर्ज की गई, जबकि डीजल के दाम में कटौती की गई जिससे उपभोक्ताओं को थोड़ी राहत मिली. उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में फिर नरमी देखी जा रही है. तेल कंपनियों ने सोमवार को दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल के दाम में 15 पैसे जबकि चेन्नई में 16 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की.
पेट्रोल (Petrol) के दाम में सोमवार को लगातार चौथे दिन वृद्धि दर्ज की गई, जबकि डीजल (Diesel) के दाम में कटौती की गई जिससे उपभोक्ताओं को थोड़ी राहत मिली. उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में फिर नरमी देखी जा रही है. तेल कंपनियों ने सोमवार को दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल के दाम में 15 पैसे जबकि चेन्नई में 16 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की. इन चार दिनों में देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 60 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है.
हालांकि डीजल के दाम दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में छह पैसे जबकि चेन्नई में सात पैसे प्रति लीटर कम हो गए हैं. इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम बढ़कर क्रमश: 73.20 रुपये, 75.91 रुपये, 78.87 रुपये और 75.08 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. हालांकि चारों महानगरों में डीजल के दाम घटकर क्रमश: 65.85 रुपये, 68.26 रुपये, 69.07 रुपये और 69.60 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं.
अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज पर ब्रेंट क्रूड के जनवरी डिलीवरी अनुबंध में सोमवार को 0.88 फीसदी की नरमी के साथ 61.86 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था. वहीं, न्यूयॉर्क मर्के टाइल एक्सचेंज पर अमेरिकी लाइट क्रूड वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट के दिसंबर अनुबंध 0.82 फीसदी की गिरावट के साथ 56.77 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 11, 2019 02:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

