Maharashtra: नागपुर में कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया ब्रिटेन से आया व्यक्ति
महाराष्ट्र (Maharashtra) के नागपुर (Nagpur) में ब्रिटेन (Britain) से आया 28 वर्षीय व्यक्ति कोरोनावायरस (Coronavirus) से संक्रमित पाया गया है. एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.
नागपुर (महाराष्ट्र), 24 दिसंबर : महाराष्ट्र (Maharashtra) के नागपुर (Nagpur) में ब्रिटेन (Britain) से आया 28 वर्षीय व्यक्ति कोरोनावायरस (Coronavirus) से संक्रमित पाया गया है. एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.
सरकार ने इस सप्ताह की शुरुआत में ब्रिटेन से आने-जाने पर प्रतिबंध लगा दिया था, जिसके बाद नागपुर महानगर पालिका (NMC) ने ब्रिटेन से हाल में आए लोगों से अपील की थी, कि वे नगर निकाय को इस संबंध में सूचित करें. यह भी पढ़ें : Nagpur: चोर ने नागपुर पुलिस की नाक के नीचे से वही ट्रक उड़ाई, जिसे चुराने के आरोप में गिरफ्तार हुआ था
एनएमसी के आयुक्त राधाकृष्णन बी ने ‘पीटीआई ’ से कहा, ‘‘संबंधित व्यक्ति ने स्वयं हमें सूचित किया कि वह हाल में ब्रिटेन से आया है. वह 15 दिन पहले ब्रिटेन से नागपुर आया था.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 24, 2020 01:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

