पेप्सिको ने गुजरात के किसानों पर दर्ज करवाया केस, Lays Chips में उपयोग होने वाली आलू की किस्म उगाने पर मांगा 1.5 करोड़ का मुआवजा

अमेरिका की बहुराष्ट्रीय कंपनी पेप्सिको (Pepsico) ने गुजरात (Gujarat) के चार किसानों पर एक खास किस्म की आलू (Potato) उगाने के लिए मुकदमा दर्ज करवाया है. पेप्सिको का आरोप है कि किसानों ने जो आलू उगाया है.

आलू (Photo Credits: IANS)

अहमदाबाद: अमेरिका की बहुराष्ट्रीय कंपनी पेप्सिको (Pepsico) ने गुजरात (Gujarat) के चार किसानों पर एक खास किस्म की आलू (Potato) उगाने के लिए मुकदमा दर्ज करवाया है. पेप्सिको का आरोप है कि किसानों ने जो आलू उगाया है वह उसके लेस चिप्स (Lays Chips) में उपयोग के लिए ट्रेडमार्क किया गया है. कंपनी ने किसानों को कानूनी नोटिस भेजा है. उधर गुजरात के किसानों के खिलाफ दर्ज मामले को वापस लेने के लिए किसान संगठन एकजुट हो गए.

जानकारी के मुताबिक पेप्सिको इंडिया ने चारों किसानों पर आलू के किस्म एफसी-5 की खेती और उसकी बिक्री करने के आरोप में मामला दर्ज कराया है. साथ ही कंपनी ने किसान से डेढ़-डेढ़ करोड़ रुपये की मुआवजे की भी मांग की है. पेप्सिको इंडिया कंपनी का दावा है कि 2016 में उसने आलू के इस किस्म पर देश में विशेष अधिकार हासिल किया था.

पेप्सिको इंडिया कंपनी द्वारा पंजीकृत आलू की विशेष किस्म की अवैध खेती करने के आरोप में गुजरात के किसानों के खिलाफ दर्ज मामलों पर बुधवार को 190 से अधिक कार्यकर्ताओं ने केंद्र को अनुरोध पत्र भेज कर वह कंपनी को किसानों के खिलाफ दर्ज इन गलत मामलों को वापस लेने का निर्देश दे.

कृषि मंत्रालय को भेजे पत्र में 194 कार्यकर्ताओं के हस्ताक्षर हैं. इसमें किसानों के अधिकारों के संरक्षण और उन्हें वित्तीय मदद की मांग की गई है. यह भी पढ़े- आलू की अच्छी पैदावार के लिए इस राज्य के किसान कर रहें हैं शराब का छिड़काव 

गौरतलब हो कि बेवरेज से लेकर स्नैक्स बनाने वाली दिग्गज बहुराष्ट्रीय कंपनी की भारत में अपने स्नैक्स कारोबार को 2022 तक दोगुना करने की योजना में है. इसके तहत पेप्सिको अपने स्नैक्स विनिर्माण संयंत्र में नई उत्पादन लाइन लगाएगी. हालांकि, कंपनी ने यह खुलासा नहीं किया है कि वह इसमें कितने रूपये का निवेश करेगी.

Share Now

संबंधित खबरें

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू