Chapra Electricity Protest: अनियमित बिजली आपूर्ति को लेकर फूटा छपरा के लोगों का गुस्सा, सड़क पर टायर जलाकर की आगजनी

बिहार के छपरा में अनियमित बिजली की आपूर्ति के कारण गुस्साएं लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सड़क पर टायर जलाकर रोष प्रकट किया.

Protest (Photo Credits: IANS)

बिहार के छपरा में अनियमित बिजली की आपूर्ति के कारण गुस्साएं लोगों ने बिजली विभाग विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सड़क पर टायर जलाकर रोष प्रकट किया.बताया जा रहा है की चार दिनों से बिजली की आपूर्ति बराबर नहीं हो रही थी.

ट्रांसफार्मर बार-बार जल जा रहा था. बिजली विभाग के कर्मी आकर बना रहे हैं लेकिन ट्रांसफार्मर बन नहीं पा रहा है. कभी लो वोल्टेज तो कभी ट्रांसफार्मर का फ्यूज जल जा रहा है. ये भी पढ़े :Vijay Kumar Sinha On Mafia: बिहार से गुंडाराज-माफिया राज का होगा खात्मा- विजय कुमार सिन्हा

इस समस्या के कारण लोगों का गुस्सा बिजली विभाग पर फुट पड़ा. जानकारी के मुताबिक़ इस समय बिहार में भीषण गर्मी चल रही है और ऐसे में थोड़ी देर के लिए भी बिजली चली जाएं तो लोग परेशान हो जाते है. लगातार बिजली के चले जाने के कारण लोगों ने आक्रोश प्रकट कर दिया.

गुस्साएं लोगों ने बिजली विभाग के सामने जाकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की. यहींपर लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ और उन्होंने सड़को पर टायर जलाकर आगजनी भी की. इस प्रदर्शन के कारण काफी देर तक परिसर में तनाव फ़ैल गया था और ट्रैफिक जाम हो गया था. इसके बाद पुलिस ने आकर मामला शांत किया और ट्रैफिक को सुचारू रूप से शुरू किया.

 

Share Now

\