पिछली सरकार के भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद से झारखंड की जनता चाहती है मुक्ति: केसी त्यागी
जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने दावा किया कि झारखंड में एनडीए सरकार बनने जा रही है. बुधवार को न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए केसी त्यागी ने कहा है कि एनडीए के नेतृत्व में वहां सरकार बनेगी.
नई दिल्ली, 20 नवंबर : जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने दावा किया कि झारखंड में एनडीए सरकार बनने जा रही है. बुधवार को न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए केसी त्यागी ने कहा है कि एनडीए के नेतृत्व में वहां सरकार बनेगी. उन्होंने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकार में जो भ्रष्टाचार, भाई भतीजावाद, परिवारवाद का नंगा नाच हुआ है, उसे लेकर झारखंड की जनता उनसे मुक्ति चाहती है और राज्य में एनडीए की सरकार बनने जा रही है.
झारखंड में विधानसभा के लिए दूसरे और आखिरी चरण के लिए मतदान जारी है. इस चरण में सूबे की 12 जिलों की 38 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. इस चरण में कुल 528 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जिनकी किस्मत तय करने की जिम्मेदारी कुल 1 करोड़ 23 लाख 58 हजार 195 मतदाताओं पर है. यह भी पढ़ें : मध्य प्रदेश में ‘The Sabarmati Report’ के टैक्स फ्री किए जाने पर अभिनेता विक्रांत मैसी ने आभार जताया
इसके अलावा केसी त्यागी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव पर कहा है कि राज्य में आरक्षण का मुद्दा बड़ा हो गया है. एनडीए की सरकार उसको ठीक तरीके से संचालित करने में कामयाब हुई है. महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था बनी हुई है और जिस तरह से वहां उत्तर भारतीयों का रुझान एनडीए के लिए है, शत-प्रतिशत महाराष्ट्र में नतीजे एनडीए के पक्ष में ही होंगे.
मद्रास हाई कोर्ट ने कल्लाकुरिची जहरीली शराब कांड मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दी. जहरीली शराब पीने से 67 लोगों की मौत हो गई थी. इस पर जेडीयू नेता केसी त्यागी ने कहा है कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है. शराबबंदी महात्मा गांधी का एक सपना था, लेकिन जिन-जिन राज्यों में शराबबंदी करते हैं वहां इसका उल्लंघन होता है. जहरीली और खराब शराब की वजह से मृत्यु होती है. मुझे बहुत प्रसन्नता है इस पर कोर्ट ने संज्ञान लिया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 20, 2024 02:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

