VIDEO: महाकुंभ जानेवाले यात्रियों की स्टेशन पर उमड़ी भीड़, लोको पायलट के कैबिन में ही घुसे लोग, GRP ने पहुंचकर निकाला बाहर, वाराणसी रेलवे स्टेशन का वीडियो आया सामने
प्रयागराज के महाकुंभ में रोजाना लाखों की संख्या में लोग पहुंच रहे है. उत्तर प्रदेश के ज्यादातर रेलवे स्टेशनों पर पैर रखने की भी जगह नहीं. ट्रेनों में बैठने की तो दूर की बात अंदर घुसने की भी जगह नहीं है. ऐसे में वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन का एक वीडियो सामने आया है.
वाराणसी, उत्तर प्रदेश: प्रयागराज के महाकुंभ में रोजाना लाखों की संख्या में लोग पहुंच रहे है. उत्तर प्रदेश के ज्यादातर रेलवे स्टेशनों पर पैर रखने की भी जगह नहीं. ट्रेनों में बैठने की तो दूर की बात अंदर घुसने की भी जगह नहीं है. ऐसे में वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें ट्रेन में बैठने के लिए जगह नहीं होने पर करीब 20 यात्री ट्रेन के इंजन में लोको पायलट के कैबिन में ही चढ़ गए इसके बाद इन लोगों ने अंदर से दरवाजा भी लगा लिया.
जब लोको पायलट पहुंचा तो ये लोग दरवाजा खोलने के लिए भी तैयार नहीं थे. इसके बाद लोको पायलट ने जीआरपी पुलिस को बुलवाया और लोगों को दरवाजा खोलकर बाहर निकाला गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया 'एक्स' पर @priyarajputlive नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:वाराणसी के 80 गांवों से गुजरेगी हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन, जमीन सर्वे का काम पूरा, यहां देखें पूरी लिस्ट
लोको पायलट के कैबिन में घुसे यात्री
ये तो हाल है रेलवे का. यात्री ट्रेन के इंजन में घुसे जा रहे हैं. तस्वीर वाराणसी की है.
यह महाकुंभ स्पेशल ट्रेन का हाल है. यात्रियों ने इंजन में घुस पॉयलट के जगह पर क़ब्ज़ा कर लिया .फिर जैसे तैसे RPF ने इन जबरन घुसे यात्रियों को बाहर निकाला. pic.twitter.com/CD94RG77lU
— Priya singh (@priyarajputlive) February 9, 2025
वाराणसी के स्टेशन पर उमड़ी भीड़
प्रयागराज महाकुंभ में जाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रेलवे स्टेशन पर बढ़ रही है. लोगों को ट्रेनों में जगह नहीं मिल रही है तो लोग किसी भी तरीके से सफ़र कर महाकुंभ पहुंचना चाह रहे है. जिसके कारण वे लोको पायलट के ही कैबिन में जाकर बैठ गए.
लोको पायलट के कहने पर भी यात्रियों ने नहीं खोला दरवाजा
बताया जा रहा है की जब लोको पायलट ट्रेन को निकालने के लिए पहुंचे तो उन्हें अंदर से दरवाजा बंद मिला. लोको पायलट ने दरवाजा खोलने के लिए अंदर बैठे यात्रियों से कहा, लेकिन वे नही माने, इसके बाद जीआरपी को बुलवाकर इन्हें नीचे उतारा गया. इस वीडियो को देखकर आपको भी अंदाजा हो जाएगा कि ट्रेनों में लोगों की क्या हालत हो रही होगी और लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ के लिए ट्रेनें भी कम पड़ रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 09, 2025 02:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

