Patna BPSC Protest: पटना में छात्रों के प्रदर्शन में 6 साल के बच्चे आदित्य ने थामा माइक, सरकार के इस्तीफे की मांग; पुलिस ने हिरासत में लेकर भेजा घर

पटना में बीपीएससी अभ्यर्थियों और छात्रों के रोजगार से जुड़े प्रदर्शन के दौरान पहली कक्षा के छात्र 6 वर्षीय आदित्य कुमार का भाषण सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन गया. डाकबंगला चौराहे पर प्रदर्शनकारियों की बस की छत पर तिरंगा लेकर पहुंचे इस बच्चे ने माइक थामकर बेरोजगारी, सरकार की कार्यप्रणाली और पुलिस कार्रवाई को लेकर तीखे बयान दिए.

आदित्य कुमार (Photo Credits: X)

पटना: बिहार की राजधानी पटना में रोजगार और परीक्षा से जुड़ी मांगों को लेकर बीपीएससी टीआरई-4 (BPSC TRE-4) अभ्यर्थियों और छात्र संगठनों के विरोध प्रदर्शन के दौरान एक अनोखा वाकया सामने आया. मंगलवार, 25 अगस्त को डाकबंगला चौराहे पर चल रहे जोरदार प्रदर्शन के बीच पहली कक्षा में पढ़ने वाले करीब 6 वर्षीय आदित्य कुमार ने माइक संभालकर बेरोजगारी, सरकारी नीतियों और पुलिस लाठीचार्ज पर बयान देकर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया.

हाथ में पोस्टर और राष्ट्रीय ध्वज लिए इस बच्चे के भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है. इसके बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा के मद्देनजर बच्चे और उसकी मां को वाहन में बैठाकर प्रदर्शन स्थल से दूर भेजा.

वायरल वीडियो में पुलिस बच्चे को विरोध-प्रदर्शन वाली जगह से ले जाती हुई दिख रही है.

पटना में 6 साल के बच्चे को प्रदर्शन के बीच उठा ले गई पुलिस!

डाकबंगला चौराहे पर पुलिस-छात्रों में झड़प और लाठीचार्ज

गांधी मैदान के पास एकत्रित हुए अभ्यर्थियों और नौकरी के इच्छुक युवाओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री आवास की ओर शांतिपूर्ण मार्च निकालने का प्रयास किया था.

बस की छत पर तिरंगा और माइक थामे दिखा 6 वर्षीय आदित्य

हिरासत में ली जा रही बस के सामने जब छात्र नारे लगा रहे थे, उसी दौरान आदित्य अपने परिजनों के साथ बस की छत पर चढ़ गया. हाथ में तिरंगा थामे आदित्य ने प्रदर्शनकारियों के बीच माइक से भाषण दिया.

वीडियो में बच्चे ने कहा कि देश और युवाओं का भविष्य अधर में है और छात्र बेरोजगारी का सामना कर रहे हैं. प्रदर्शन में आने की वजह पूछे जाने पर उसने कहा कि वह अपने भविष्य की चिंता के कारण यहां आया है. पुलिस की कार्रवाई पर टिप्पणी करते हुए उसने कहा कि लाठी सिर्फ छात्रों के सिर पर नहीं बल्कि 'देश के भविष्य' पर लगी है. उसने पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए भी तीखी बातें कहीं.

आदित्य कुमार ने बिहार के सीएम सम्राट चौधरी के इस्तीफ़े की मांग की.

पहले भी कई आंदोलनों में शामिल हो चुका है आदित्य

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह पहला मौका नहीं है जब आदित्य किसी राजनीतिक या छात्र आंदोलन में नजर आया हो:

पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित स्थल से हटाया

डाकबंगला चौराहे पर बढ़ते तनाव और बच्चे की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधिकारियों ने हस्तक्षेप किया. पुलिस टीम ने आदित्य और उसके साथ मौजूद महिला को समझा-बुझाकर सरकारी गाड़ी में बैठाया और भीड़भाड़ वाले इलाके से सुरक्षित बाहर पहुंचाया.

वहीं, छात्र अभ्यर्थियों का कहना है कि वे अपनी रोजगार संबंधी मांगों और भर्ती प्रक्रियाओं में सुधार को लेकर शासन से सीधे संवाद और समाधान की मांग कर रहे हैं.

Share Now