Bihar: स्कूल के नाले में 4 वर्षीय छात्र का शव मिलने पर जबरदस्त हंगामा, गुस्साई भीड़ ने स्कूल में लगाई आग | Video
बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार तड़के एक मासूम की नाले (गटर) से लाश बरामद की गई. शव की पहचान शैलेंद्र कुमार के बेटे आयुष कुमार के रूप में की गई. उसकी उम्र करीब चार साल के आसपास है. यह बच्चा बीते गुरुवार (16 मई) की शाम से लापता था.
पटना: बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार तड़के एक मासूम की नाले (गटर) से लाश बरामद की गई. शव की पहचान शैलेंद्र कुमार के बेटे आयुष कुमार के रूप में की गई. उसकी उम्र करीब चार साल के आसपास है. यह बच्चा बीते गुरुवार (16 मई) की शाम से लापता था. शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया. आक्रोशित लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया है, गुस्साई भीड़ ने स्कूल में आग लगा दी. बताया गया कि यह गटर स्कूल परिसर में ही है. बताया जा रहा है कि स्कूल के नाले में स्कूल ड्रेस में ही छात्र का शव मिला है.
मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुटी है और पुलिस भी पहुंच गई है. सड़क जाम कर लोग आगजनी कर रहे हैं. बता दें कि बच्चा कल से लापता था लगातार खोजबीन हो रही थी. छात्र की उम्र चार साल थी. छात्र का शव मिलने के बाद नाराज भीड़ की आड़ में असामाजिक तत्वों जमकर बवाल काटा.
छात्र की मौत के बाद जबरदस्त हंगामा
#WATCH | Patna, Bihar: An angry crowd sets a school on fire after the body of a student was allegedly found on school premises. More details awaited. pic.twitter.com/6OwmDe8mjY
— ANI (@ANI) May 17, 2024
पटना दानापुर रोड जाम करने के साथ ही आगजनी कर दी गई. दीघा आशियाना रोड भी जाम कर दिया गया. कई स्कूल बसों को रोक दिया गया. गुस्साई भीड़ ने उस स्कूल में भी आग लगा दी जहां पर बच्चा पढ़ता था. मौके पर पुलिस की टीम भी पहुंच गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2024 10:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

