कोलकाता मेट्रो में अधेड़ उम्र के यात्री की हुई दर्दनाक मौत, मोटरमैन और गार्ड को निलंबित

कोलकाता मेट्रो के दरवाजे में हाथ फंसने से एक यात्री की दर्दनाक मौत हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अधेड़ उम्र के यात्री सजल ने शाम लगभग 6.40 कवि सुभाष नगर जाने वाली मेट्रो में पार्क स्ट्रीट स्टेशन पर चढ़ने का प्रयास किया, मगर भारी भीड़ के कारण अंदर घुस नहीं सका. कोलकाता मेट्रो के 35 साल के इतिहास में ऐसी घटना पहली बार हुई.

कोलकाता मेट्रो (Photo Credits : IANS)

कोलकाता :  कोलकाता मेट्रो (Kolkata Metro) के दरवाजे में हाथ फंसने से शनिवार को एक यात्री की दर्दनाक मौत हो गई. मेट्रो चल पड़ी, मगर यात्री का हाथ अंदर फंसा रहा और शरीर बाहर झूलता रहा. पीड़ित यात्री सजल कांजीलाल दक्षिणी कोलकाता के कसबा इलाके का रहने वाला था. बेहोश सजल को एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अधेड़ उम्र के यात्री सजल ने शाम लगभग 6.40 कवि सुभाष नगर जाने वाली मेट्रो में पार्क स्ट्रीट स्टेशन पर चढ़ने का प्रयास किया, मगर भारी भीड़ के कारण अंदर घुस नहीं सका.

 

सिर्फ उसका हाथ अंदर घुसा रह गया और मेट्रो बाहर झूलते उसके शरीर को अगले स्टेशन तक घसीटती ले गई. इस हादसे के बाद मेट्रो ट्रेन के मोटरमैन और गार्ड को निलंबित कर दिया गया. मेट्रो के प्रवक्ता ने कहा कि कोलकाता मेट्रो के 35 साल के इतिहास में ऐसी घटना पहली बार हुई.

Share Now

संबंधित खबरें

Mohammed Shami IPL Stats Against KKR: आईपीएल इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं मोहम्मद शमी का प्रदर्शन, घातक तेज गेंदबाज के आकंड़ों पर एक नजर

IndiGo Flight Incident: कोलकाता एयरपोर्ट पर केटरिंग वाहन की टक्कर से इंडिगो विमान का इंजन क्षतिग्रस्त, उड़ान रद्द

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Stats And Preview: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू