PAN-Aadhaar Linking Last Date Extended: पैन और आधार को लिंक करने की आखिरी तारीख बढ़ी, 30 सितंबर तक का मिला वक्त

सरकार ने पैन और आधार कार्ड को लिंक करने के लिए 30 सितंबर 2021 तक का वक्त दिया है. वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने शुक्रवार शाम को यह ऐलान किया.

आधार कार्ड और पैन कार्ड (Photo Credits-Pixabay)

PAN-Aadhaar Linking Last Date Extended: केंद्र सरकार ने पैन और आधार को लिंक करने की आखिरी तारीख को तीन महीने के लिए आगे बढ़ा दिया है. सरकार ने पैन और आधार कार्ड को लिंक करने के लिए 30 सितंबर 2021 तक का वक्त दिया है. वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने शुक्रवार शाम को यह ऐलान किया. इससे पहले यह डेडलाइन 30 जून 2021 थी. बता दें कि केंद्र सरकार पैन को आधार से जोड़ने की समय सीमा कई बार बढ़ा चुकी है. अब पैन और आधार को लिंक करने की लास्ट डेट 30 सितंबर 2021 है. PAN Card in 10 Minutes: सिर्फ 10 मिनट में कैसे बनवाएं पैन कार्ड, यहां समझें पूरी प्रोसेस.

लास्ट डेट तक अगर आपने अपना पैन और आधार लिंक नहीं किया तो आपका पैन निष्क्रिय हो जाएगा. इसके बाद आप ऐसे वित्तीय ट्रांजेक्शन नहीं कर पाएंगे, जहां पैन का उल्लेख करना जरूरी है. साथ ही आपको 1,000 रुपये का जुर्माना भी देना होगा.

पैन और आधार को लिंक करने की समयसीमा बढ़ी 

अगर आपने अपना पैन कार्ड आधार से लिंक कर लिया है तो आप इस लिंक पर जाकर अपना स्टेट्स चेक कर सकते हैं. इसके लिए आपको https://www.incometaxindiaefiling.gov.in/home पर जाना होगा. इसके बाद आप 'Know About Your Aadhaar Pan Linking Status' पर जाकर अपना स्टेट्स चेक करें.

इस आसान तरीके से आप अपना पैन कार्ड लिंक कर सकते हैं

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Jasprit Bumrah New Miletone: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह ने अपने नाम किया ये खास रिकॉर्ड, इस मामले में रिचर्ड नगारवा को छोड़ा पीछे; यहां देखें आकंड़ें

India vs Afghanistan, 2nd T20I Match Scorecard: दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से दी करारी शिकस्त, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड