Dahanu Shocker: मुंबई से सटे पालघर के डहाणू में दिल दहलाने वाला मामला, चौथी बेटी के जन्म से नाराज मां ने नवजात की हत्या की, पुलिस ने किया गिरफ्तार

महाराष्ट्र के पालघर जिले के डहाणू में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. डहाणू पुलिस ने 35 वर्षीय पूनम साहा को अपनी नवजात बेटी की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है.

Arrest' (img: pixabay)

Dahanu Shocker:  महाराष्ट्र के पालघर जिले के डहाणू में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. डहाणू पुलिस ने 35 वर्षीय पूनम साहा को अपनी नवजात बेटी की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार यह घटना 26 अप्रैल 2025 की मध्यरात्रि को डहाणू उप-जिला अस्पताल में हुई. गिरफ्तार आरोपी पूनम वह पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं. गिरफ्तार आरोपी पूनम गर्भावस्था के दौरान पिछले तीन महीनों से अपनी मां के साथ डहाणू के लोणीपाडा क्षेत्र में रह रही थीं.

बेटे की चाहत में बेटी की हत्या

पुलिस के अनुसार, पूनम की पहले से तीन बेटियां हैं, और वह इस बार बेटे की उम्मीद कर रही थीं. पिछले सप्ताह उन्होंने डहाणू उप-जिला अस्पताल में एक स्वस्थ बेटी को जन्म दिया, चौथी बेटी के जन्म से नाराज पूनम ने 26 अप्रैल को रात के समय नवजात के नाक और मुंह पर हाथ रखकर उसका दम घोंट दिया, जिससे शिशु की ऑक्सीजन की कमी से मृत्यु हो गई. यह भी पढ़े: Mumbai Shocker: शादी के 2 महीने बाद महिला ने सांताक्रूज में अपने मायके में की आत्महत्या, फंदे से लटकी मिली लाश

अस्पताल के कर्मचारियों की सूचना पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

डहाणू पुलिस ने अस्पताल के कर्मचारियों की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पूनम को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि पूनम ने अपना अपराध कबूल कर लिया है. उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (BNS) की धारा 103 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है. जांच में यह भी पता चला कि पूनम का परिवार कई वर्षों से लोणीपाडा में रह रहा है, और वह प्रसव के लिए अपनी मां के घर आई थी.

Share Now

\