LoC पर पाकिस्तान ने इस साल 3800 बार किया सीजफायर का उल्लंघन, भारत ने लताड़ा

भारतीय विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि इस साल पाकिस्तान (Pakistan) ने सीमा पर 3800 बार सीजफायर का उल्लंघन (Ceasefire Violation) किया. हालांकि हर बार भारतीय जवानों ने पाक की नापाक सेना को मुंहतोड़ जवाब दिया है.

बॉर्डर (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली: भारतीय विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि इस साल पाकिस्तान (Pakistan) ने सीमा पर 3800 बार सीजफायर का उल्लंघन (Ceasefire Violation) किया. हालांकि हर बार भारतीय जवानों ने पाक की नापाक सेना को मुंहतोड़ जवाब दिया है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव (Anurag Srivastava) ने बताया कि आतंकियों की घुसपैठ (Infiltration) कराने के लिए पाक की सेना एलओसी (LoC) पर लगातार युद्धविराम का उल्लंघन कर रही है. पाकिस्तान के बड़े शहरों में खराब हो रही कोविड-19 संबंधी स्थिति

विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा एलओसी के पार पाकिस्तान की सेना अक्सर युद्धविराम का उल्लंघन आतंकियों (Terrorist) की घुसपैठ के लिए कर रही है. कई बार आम नागरिक क्षेत्रों से भी गोलीबारी की जा रही है. उन्होंने बताया इस साल अब तक पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने 3800 बार अकारण युद्धविराम का उल्लंघन है.

पाकिस्तान की ओर से नागरिक गतिविधियों की आड़ में एलओसी के पार हथियार और गोला-बारूद गिराने का भी प्रयास किया गया है. इसके आलावा सीमापार से आतंकवाद, हथियारों की तस्करी और मादक पदार्थों की तस्करी में भी पाकिस्तान ना केवल मदद कर रहा है, बल्कि बढ़ावा देने के मकसद से उकसा रहा है.

उल्लेखनीय है कि जम्मू और कश्मीर में पाकिस्तानी सेना और उसके आक्रमणकारियों द्वारा 1947 में आज ही के दिन लूटपाट और नरसंहार किया गया था. घाटी में हिंसा और आतंक फैलाने में पाकिस्तान की भूमिका के विरोध में आज का दिन अधिकारिक तौर पर ‘काला दिवस’ के रूप में मनाया जा रहा है.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड