पाकिस्तानी ड्रोन ने फिर की घुसपैठ की कोशिश, भारतीय जवानों ने गोलीबारी कर खदेड़ा

पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक बार फिर पाकिस्तान की ड्रोन के जरिए ड्रग्स और हथियार भेजने की साजिश को नाकाम कर दिया

भारतीय सेना (Photo Credits PTI)

नई दिल्ली, 15 जनवरी: पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक बार फिर पाकिस्तान की ड्रोन के जरिए ड्रग्स और हथियार भेजने की साजिश को नाकाम कर दिया. पंजाब की भारत-पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा से भारतीय क्षेत्र के अंदर घुसपैठ की कोशिश कर रहे एक पाकिस्तानी ड्रोन को जवानों ने गोलीबारी कर खदेड़ दिया. पंजाब की भारत-पाकिस्तान सीमा से लगे तरनतारन जिले के गांव कालिया में देर रात ड्रोन की हरकत दिखाई देने पर बीएसएफ ने पाकिस्तानी ड्रोन पर 7 राउंड फायर किए. इसके साथ ही बीएसएफ के जवानों ने इलाके में सर्च अभियान भी शुरू किया है.

बता दें कि ऐसा पिछले कुछ दिनों में दूसरी बार है, जब पाकिस्तान की ओर से की गई ड्रोन घुसपैठ की कोशिश को जवानों ने पूरी तरह से नाकाम किया है. फिलहाल पूरे इलाके में जवानों द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा है. यह भी पढ़े: Jammu-Kashmir: LOC पार कर भारतीय सीमा में घुसी पाकिस्तानी महिला, सुरक्षबलों ने हिरासत में लिया

गौरतलब है कि बीते 3 जनवरी को भी रात करीब 11 बजे कालिया गांव के ही अधीन आते पिल्लर नंबर 146/14 के जरिए पाकिस्तानी ड्रोन द्वारा दस्तक दिए जाने की आवाज सुनाई दी थी.तब इस ड्रोन की आवाज सुनते हुए सरहद पर तैनात बीएसएफ जवानों ने 15 राउंड फायरिंग करते हुए ड्रोन को खदेड़ दिया था.

Share Now

संबंधित खबरें

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI Match Live Streaming In India: कल बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच होगा तीसरा वनडे, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मुकाबले का लुफ्त

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match 2026 Dhaka Weather Update: बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान दूसरे वनडे में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें ढाका के मौसम का हाल

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI Match Key Players To Watch Out: बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच कल खेला जाएगा दूसरा वनडे, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी नजरें

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI Match Preview: कल बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा निर्णायक मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\