बकर-ईद के मद्देनजर आतंकी हमले को लेकर अलर्ट जारी

खुफिया विभाग ने अलर्ट जारी कर कहा है कि इस्लामिक स्टेट और आईएसआई समर्थित आतंकवादी सोमवार को भारत में बकर-ईद के मौके पर हमले की साजिश रच रहे हैं.

ईद मुबारक (File Photo)

खुफिया विभाग (IB) ने अलर्ट जारी कर कहा है कि इस्लामिक स्टेट (IS) और आईएसआई समर्थित आतंकवादी सोमवार को भारत में बकर-ईद के मौके पर हमले की साजिश रच रहे हैं. राज्य पुलिस इकाई और पुलिस मुख्यालयों में एक गोपनीय रिपोर्ट में शुक्रवार को खुफिया विभाग ने कहा कि आईएसआई समर्थित जिहादी समूह के आतंकवादी जम्मू एवं कश्मीर और देश के दूसरे इलाकों में ईद के मौके पर आतंकी घटना को अंजाम दे सकते हैं.

सूत्रों के अनुसार, इस्लामिक स्टेट और पाकिस्तान समर्थित प्रो-रेडिकल आतंकवादी संगठन भीड़भाड़ वाले स्थानों- बस अड्डे, रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डे और दूसरे अन्य महत्वपूर्ण स्थानों को निशाना बना सकते हैं. यह भी पढ़ें- ईद से पहले जम्मू-कश्मीर में हालात बिलकुल सामान्य, सेना ने शुरू किया ‘मिशन रीच आउट’

आईबी के शीर्ष अधिकारियों ने कहा है कि आईएस अभी तक भारत में आतंक फैलाने में कामयाब नहीं हो पाया है, लेकिन जम्मू एवं कश्मीर पर लिए गए सरकार के फैसले से वह गुस्से में है.

हालांकि, भारत में तालिबान द्वारा समर्थित कुछ स्लीपर मॉड्यूल की मौजूदगी की खबरें आई हैं. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने हाल ही में कई राज्यों में इस बावत छापेमारी की है.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs RCB, IPL 2026 Final Match: फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लगातार दूसरे साल जीता खिताब, बने ये बड़े रिकॉर्ड

GT vs RCB, IPL 2026 Final Match Scorecard: फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से रौंदा, लगातार दूसरे साल खिताब पर किया कब्जा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs RCB, IPL 2026 Final Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गेंदबाजों की आई आंधी, गुजरात टाइटंस को महज 154 रनों पर रोका; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs RCB, IPL 2026 Final Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड