कंगाल PAK ने UNHRC में कश्मीर को लेकर बहाया घड़ियाली आंसू, लगाया मानवाधिकार उल्लंघन का आरोप

पाकिस्तान (Pakistan) के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी (Shah Mahmood Qureshi ) ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNHRC) में कश्मीर का मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया कि भारत ने कश्मीर को एक जेल में बदल दिया है. कहा कि बीते छह हफ्तों से हुर्रियत कांफ्रेंस के नेता नजरबंद हैं. उन्होंने अधिकृत कश्मीर' को दुनिया की सबसे बड़ी जेल बना दिया गया है. महमूद कुरैशी ने प्रतिनिधियों से कहा, आप सभी को हमने बीबीसी की रिपोर्ट की कॉपी दी है.

पाकिस्तान विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी (Photo Credits: Twitter)

पाकिस्तान (Pakistan) के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी (Shah Mahmood Qureshi ) ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNHRC) में कश्मीर का मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया कि भारत ने कश्मीर को एक जेल में बदल दिया है. कहा कि बीते छह हफ्तों से हुर्रियत कांफ्रेंस के नेता नजरबंद हैं. उन्होंने अधिकृत कश्मीर' को दुनिया की सबसे बड़ी जेल बना दिया गया है. महमूद कुरैशी ने प्रतिनिधियों से कहा, आप सभी को हमने बीबीसी की रिपोर्ट की कॉपी दी है. आप उसे पढ़ लें जिसमें कश्मीरी खुद अपने मुंह से अपने ऊपर होने वाले जुल्म का बयान कर रहे हैं.

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने यूएनएचआरसी में कहा आप उसे पढ़ लें जिसमें कश्मीरी खुद अपने मुंह से अपने ऊपर होने वाले जुल्म का बयान कर रहे हैं. कुरैशी ने कहा कि भारत अपने आप को दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र बताता है जबकि वह कश्मीरी बहुसंख्यकों को अल्पसंख्यक बनाना चाहता है. उन्होंने कहा कि ब्रिटिश मीडिया ने कश्मीर में हो रहे जुल्म को बेनकाब किया है. उन्होंने कहा कि वहां दवाओं की भारी कमी है. उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से अपील की कि वह कश्मीर मसले को हल कराने के लिए दखल दे.

यह भी पढ़ें:- पाकिस्तान के पीएम इमरान खान की मंद हुई बुद्धि, राफेल को टक्कर देने लिए खरीद रहे हैं मिस्र का 'कबाड़' जेट मिराज-V

पाकिस्तान के बौखलाहट का अंदाजा इसी बात से ला सकते हैं कि उसने मंगलवार को 115 पेज झूठा चिठ्ठा बनाकर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में पेश किया है. बता दें कि सभी जगहों पर मात खाने के बाद पाकिस्तान ने अब संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) में इसे मुद्दा बनाने की पूरी कोशिश कर रहा है. भारतीय समय के अनुसार पाकिस्तान सवालों का मुंहतोड़ जवाब भारत 7 बजे के करीब देगा. (आईएएनएस इनपुट )

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड