Surgical Strike 2: पाकिस्तान BAT और आतंकियों के साथ मिलकर रच रहा है भारत के खिलाफ साजिश

भारत द्वारा पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों को ध्वस्त करने के बाद नियंत्रण रेखा पर तनाव बढ़ गया है. अपने पाले हुए आतंकियों के खात्मे से पाकिस्तान की इमरान सरकार बौखला गई है.

पाकिस्तानी सेना (Photo Credits: Twitter)

नई दिल्ली: भारत द्वारा पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों को ध्वस्त करने के बाद नियंत्रण रेखा पर तनाव बढ़ गया है. अपने पाले हुए आतंकियों के खात्मे से पाकिस्तान की इमरान सरकार बौखला गई है. वहीं खबर है कि पाकिस्तानी सेना आतंकियों के साथ मिलकर भारत में किसी बड़े हमले की प्लानिग कर रहा है. इसी के मद्देनजर पाकिस्तान एलओसी के पास करीब 15 जगहों को निशाना बनाकर भीषण गोलीबारी कर रहा है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में एयर डिफेंस सिस्टम, आर्टिलरी और मोटार्र की तैनाती की है. साथ ही अपने बॉर्डर एक्शन टीम (बैट) को भी तैयार रखा है. पाकिस्तानी सेना के अलावा सीमा पार बने लीपा लॉन्च पैड पर पाक आर्मी के SSG कमांडो के अलावा जैश और लश्कर के आतंकी भी देखे गए है. ऐसी आशंका जताई जा रही है की पाकिस्तानी सेना सीजफायर का उल्लंघन करके बैट और आतंकियों को सीमा पार करवाना चाहती है.

पाकिस्तान ने अपने इसी मंसूबे को पूरा करने के लिए पीओके में कवर फायर देने के लिए 801, 701, 656 मुजाहिद बटालियन की तैनाती की है. आपको बता दें कि लीपा लॉन्च पैड जम्मू-कश्मीर के तंगधार और उरी सेक्टर के सामने पड़ता है. और इन्ही जगहों पर पाकिस्तानी सेना मोर्टार और टैंक से हमला कर रही है.

भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों द्वारा असैन्य कार्रवाई में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी प्रशिक्षण शिविर पर 1,000 किलो का बम गिराने के कुछ घंटों बाद मंगलवार रात से ही पुंछ, राजौरी और जम्मू जिलों समेत 40 स्थानों पर रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है. वहीं पाकिस्तानी सेना ने बुधवार तड़के भारतीय चौकियों की तरफ गोले दागे. एक अधिकारी ने बताया कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान की इस हरकत का बराबरी से जवाब दिया है. दोनों ओर से गोलीबारी अब भी जारी है.

एडवाइजरी: हम अपने पाठकों से अनुरोध करते हैं कि वे किसी भी खबर के निष्कर्ष पर पहुंचने या सोशल मीडिया पर संदेश प्रसारित करने से पहले भारत सरकार की ओर से आधिकारिक पुष्टि की प्रतीक्षा करें.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड