Baisakhi 2024: पाकिस्तान में बैसाखी मनाएंगे 2 हजार से अधिक सिख तीर्थयात्री, वार्षिक उत्सव के लिए 2856 वीजा जारी

भारत में पाकिस्तान उच्चायोग ने बैसाखी के मौके पर, 13-22 अप्रैल 2024 तक पाकिस्तान में आयोजित होने वाले वार्षिक उत्सव में भाग लेने के लिए भारत के सिख तीर्थयात्रियों को 2,843 वीजा जारी किए हैं.

Kartarpur Sahib | Photo: PTI

नई दिल्ली: पाकिस्तान उच्चायोग ने बैसाखी समारोह (Baisakhi 2024) में भाग लेने के लिए भारत के सिख तीर्थयात्रियों को 2,000 से अधिक वीजा जारी किए हैं. भारत में पाकिस्तान उच्चायोग ने बैसाखी के मौके पर, 13-22 अप्रैल 2024 तक पाकिस्तान में आयोजित होने वाले वार्षिक उत्सव में भाग लेने के लिए भारत के सिख तीर्थयात्रियों को 2,843 वीजा जारी किए हैं. ये लोग 13 अप्रैल से 22 अप्रैल तक पाकिस्तान में चलने वाले वार्षिकोत्सव में हिस्सा लेंगे. Baisakhi 2024: बैसाखी कब मनाई जाएगी,13 या 14 अप्रैल को? जानें सही तारीख, इसका इतिहास और सेलिब्रेशन!

अपनी यात्रा के दौरान तीर्थयात्री डेरा साहिब, पंजा साहिब, ननकाना साहिब और करतारपुर साहिब जाएंगे. ये वीजा 13 से 22 अप्रैल तक के समारोहों के लिए हैं.

पाकिस्तान दूतावास ने X पर किए एक पोस्ट में कहा, "बैसाखी समारोह के अवसर पर, नई दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग ने 13 से 22 अप्रैल तक पाकिस्तान में आयोजित होने वाले वार्षिक उत्सव में भाग लेने के लिए भारत के सिख तीर्थयात्रियों को 2,843 वीजा जारी किए हैं."

13 से 22 अप्रैल तक होगा बैसाखी वार्षिक समारोह

बता दें कि धार्मिक स्थलों की यात्रा पर द्विपक्षीय प्रोटोकॉल के प्रावधान के तहत, भारत से सिख और हिंदू तीर्थयात्री हर साल पाकिस्तान जाते हैं. पाकिस्तानी तीर्थयात्री भी प्रोटोकॉल के तहत हर साल भारत आते हैं.

वाघा बॉर्डर से पाकिस्तान पहुंचेंगे सिख तीर्थयात्री

भारतीय सिख तीर्थयात्री वाघा बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तान पहुंचेंगे. हर साल, भारत से बड़ी संख्या में सिख तीर्थयात्री विभिन्न धार्मिक त्योहारों और अवसरों को मनाने के लिए पाकिस्तान जाते हैं. धार्मिक स्थलों की यात्रा पर एक द्विपक्षीय पाकिस्तान-भारत प्रोटोकॉल, 1974 के तहत वीजा जारी किया जाता है. प्रोटोकॉल के अनुसार, ये श्रद्धालु, जिन्हें विजीटर वीजा दिया जाता है, केवल समूहों में यात्रा कर सकते हैं और इन समूहों की संख्या सालाना तय की जाती है.

Share Now

संबंधित खबरें

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Live Score Update: कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Winner Prediction: कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में ओस डालेगी असर या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Preview: कराची में आज कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स