CAA को लेकर वीएचपी का बयान- भारत में इस कानून के विरोध से पाकिस्तान को मिल रही है ऑक्सीजन

विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के केन्द्रीय प्रबंध समिति के सलाहकार सदस्य पुरुषोत्तम नारायण ने कहा कि नागरिता संशोधन कानून का विरोध करने वाले भारत विरोधी पाकिस्तान को ऑक्सीजन दे रहे हैं.

प्रतिकात्मक तस्वीर (फाइल फोटो )

लखनऊ: विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के केन्द्रीय प्रबंध समिति के सलाहकार सदस्य पुरुषोत्तम नारायण ने कहा कि नागरिता संशोधन कानून का विरोध करने वाले भारत विरोधी पाकिस्तान को ऑक्सीजन दे रहे हैं. पुरुषोत्तम सिंह आज यहां अयोध्या के कारसेवकपुरम् में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. उन्होंने कहा, "कोई भी राष्ट्रभक्त तथाकथित धर्मनिरपेक्षता की आड़ में अपने ही देश के संसाधनों को आग लगाकर इसका विरोध नहीं करेगा.  इस विरोध के पीछे आईएसआई जैसे पाकिस्तानी खुफिया तंत्र हैं.  इस कानून का विरोध करने वाले पाकिस्तान को ऑक्सीजन देने का काम कर रहे हैं."

उन्होंने कहा, "विहिप का हमेशा यह पक्ष रहा है कि जो हिंदू दूसरे देशों में उत्पीड़न की वजह से भारत आते हैं, उन्हें घुसपैठिया नहीं बल्कि शरणार्थी माना जाना चाहिए.  इन शरणार्थियों को सम्मानजनक जीवन और समान अधिकार मिले। लेकिन काफी समय बीत गया और शरणार्थियों को लंबी प्रतीक्षा करनी पड़ी. मौजूदा सरकार ने जो कदम उठाया है, वह इस देश को सुरक्षित और सुखमय बनाने वाला है." उन्होंने कहा, "नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देश में पाकिस्तान परस्त तत्व आस्थिरता का माहौल बनाकर आग लगा रहे हैं और उसमें घी उड़ेलने का कार्य राष्ट्र विभाजक और लोकतंत्र विरोधी कांग्रेस और वामपंथी पार्टियां कर रही हैं. ये वही लोग हैं, जो खाते इस देश का और गाते हैं, पाकिस्तान और चीन का." यह भी पढ़े: नागरिकता संशोधित कानून को लेकर महाराष्ट्र विधानसभा में हंगामा, पूर्व सीएम अशोक चव्हाण CAA को असंवैधानिक करार दिया

पुरुषोत्तम ने कहा, "विधेयक के लागू होने से पाकिस्तान बांग्लादेश और अफगानिस्तान में इतिहास बनने जा रहे अल्पसंख्यकों को भारत में संरक्षण संवर्धन प्रदान करना कहां से गलत है? भारत के कुछ राजनीतिज्ञ इसका विरोध कराकर इस राष्ट्र को आंतरिक और बाहरी रूप से कमजोर करने में सहायक सिद्घ हो रहे हैं। इस कानून से भारत के स्थानीय मुस्लिमों को भयभीत और डराने के पीछे आईएसआई जैसे पाकिस्तानी खुफिया तंत्र का हाथ है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Afghanistan 2nd T20I Match Live Score Update: दिल्ली में टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Afghanistan, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan 2nd T20I Stats And Preview: टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच आज होगी सीरीज जीत की जंग, मुकाबले में बन सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Preview: द रोज बाउल में आज खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स