Pakistan: पाकिस्तान के सियालकोट में सैन्य अड्डे के पास हथियार डिपो में लगी आग
पाकिस्तान के सियालकोट में रविवार को सैन्य अड्डे के पास हथियार डिपो में आग लग गयी. पाक सेना के मीडिया विंग इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस ने बताया कि पंजाब प्रांत के सियोलकोट स्थित सैन्य अड्डे के पास हथियार डिपो में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गयी.
इस्लामाबाद, 20 मार्च : पाकिस्तान के सियालकोट में रविवार को सैन्य अड्डे के पास हथियार डिपो में आग लग गयी. पाक सेना के मीडिया विंग इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस ने बताया कि पंजाब प्रांत के सियोलकोट स्थित सैन्य अड्डे के पास हथियार डिपो में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गयी.
चीन की संवाद समिति शिन्हुआ के मुताबिक पाक सेना के मीडिया विंग ने बताया कि आग पर तुरंत काबू पा लिया गया और इस घटना में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ. यह भी पढ़ें : Pakistan: इमरान खान की छुट्टी तय! अब तो सत्तारूढ़ PTI के संस्थापक सदस्य भी पाक पीएम से चाहते है छुटकारा
सियालकोट के जिला पुलिस अधिकारी उमर सईद मलिक ने स्थानीय मीडिया को बताया कि आग रविवार की सुबह में लगी और आग लगने के बाद कई विस्फोट हुये, जिससे आस पास के लोग भयभीत हो गये.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 20, 2022 05:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

