जम्मू, पंजाब, राजस्थान के कई शहरों में पाकिस्तान ने ड्रोन से किया हमला, फिरोजपुर में एक परिवार घायल

जम्मू-कश्मीर में जम्मू, सांबा, राजौरी, उरी, पूंछ, नोगाम और कुपवाड़ा में लगातार ड्रोन दिख रहे हैं कई इलाकों में धमाके भी सुनाई दे रहे हैं. यही हाल पंजाब में अमृतसर, पठानकोट और फिरोजपुर में भी है.

Representational Image | PTI

नई दिल्ली: पाकिस्तान द्वारा लगातार दूसरे दिन जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान में ड्रोन हमले किए गए, जिससे भारत-पाक सीमा पर तनाव और गहरा गया है. शुक्रवार को किए गए इन हमलों को भारतीय सुरक्षा बलों ने समय रहते इंटरसेप्ट कर लिया, लेकिन कई इलाकों में ब्लैकआउट, धमाकों और भारी फायरिंग ने आम नागरिकों को भयभीत कर दिया है. जम्मू-कश्मीर में जम्मू, सांबा, राजौरी, उरी, पूंछ, नोगाम और कुपवाड़ा में लगातार ड्रोन दिख रहे हैं कई इलाकों में धमाके भी सुनाई दे रहे हैं. यही हाल पंजाब में अमृतसर, पठानकोट और फिरोजपुर में भी है. राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में भी ड्रोन दिख रहे हैं. हालांकि पाकिस्तान की तमाम कोशिशों को भारतीय सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया.

भारत-पाक तनाव के बीच 28 एयरपोर्ट 15 मई तक बंद, हवाई यात्रियों के लिए अलर्ट जारी.

फिरोजपुर और पठानकोट में पूर्ण ब्लैकआउट

पंजाब के फिरोजपुर में पूर्ण ब्लैकआउट लागू किया गया, जिससे इलाके में घुप अंधेरा छा गया. इसके बाद सायरन और विस्फोटों की आवाज़ें सुनाई दीं. पठानकोट और जम्मू में भी लगातार दूसरी रात अंधेरा और सायरनों के साथ लोगों की नींद उड़ी रही.

फिरोजपुर में एक पाकिस्तानी ड्रोन ने रिहायशी इलाके पर हमला किया और एक परिवार घायल हो गया. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.

फिरोजपुर में एक परिवार घायल

अमृतसर और श्रीनगर में भी दहशत

अमृतसर में ड्रोन गतिविधि के बाद भारी गोलीबारी शुरू हुई. श्रीनगर में बिजली गुल हो गई, जिससे वहां भी भय का माहौल रहा.

कुपवाड़ा और सांबा सेक्टर में भारी गोला-बारी

नॉर्थ कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास भारी तोपों से फायरिंग की गई. साथ ही, सांबा, पूंछ और हैंडवाड़ा सेक्टर में भी पाकिस्तानी सेना की ओर से भारी गोलाबारी की गई.

सीएम उमर अब्दुल्ला ने दी चेतावनी और अपील

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया पर लिखा कि, "कभी-कभी धमाकों की आवाज़ें सुनाई दे रही हैं, संभवतः भारी तोपों की फायरिंग हो रही है." एक अन्य पोस्ट में उन्होंने जनता से अपील की, "मेरी सभी से विनम्र अपील है कि जम्मू और आसपास के लोग सड़कों से दूर रहें, अपने घरों या सुरक्षित स्थानों पर रहें, अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही अप्रमाणित खबरें फैलाएं. हम सब मिलकर इस स्थिति से निकलेंगे."

Share Now

संबंधित खबरें

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Live Score Update: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Winner Prediction: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Preview: कराची में आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स