घबराया नापाक पाकिस्तान, भारत के एक कदम से हो जाएगा ब्लैक लिस्टेड, अरोबों-खरबों का होगा नुकसान

कंगाली से जूझ रहे आतंकिस्तान को भारत की ओर से जल्द एक बड़ा झटका मिल सकता है. दरअसल भारत के दबाव के चलते पाकिस्तान को फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) ब्लैक लिस्टेड कर सकता है.

पीएम मोदी और इमरान खान (Photo Credit: Facebook)

नई दिल्ली: कंगाली से जूझ रहे आतंकिस्तान को भारत की ओर से जल्द एक बड़ा झटका मिल सकता है. दरअसल भारत के दबाव के चलते पाकिस्तान को फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) ब्लैक लिस्टेड कर सकता है. अगर ऐसा हुआ तो पाकिस्तान को खरबों रूपये का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है. जिसकी वजह से पाकिस्तानी अर्थव्यवस्था की और दुर्दशा होनी पक्की है. इसको लेकर अब पाकिस्तान भी घबरा गया है.

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने मंगलवार को बताया कि भारत की लॉबिंग की वजह से पाकिस्तान को एफएटीएफ द्वारा ब्लैक लिस्टेड यानि काली सूची में डाला जा सकता है. कुरैशी ने आगे कहा कि यदि पाकिस्तान एफएटीएफ की निगरानी सूची (ग्रे लिस्ट) में रहता है तो उसे हर साल 10 अरब डॉलर का नुकसान झेलना पड़ सकता है.

कुरैशी ने एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा की फिलहाल पाकिस्तान के एफएटीएफ की काली सूची में शामिल होने की स्थिति में नुकसान के आकलन का काम किया जा रहा है. मौजूदा समय में भारत इसके लिए समर्थन जुटा रहा है.

यह भी पढ़े- भारत से पंगा लेकर डरा हुआ है पाकिस्तान, गिड़गिड़ाकर अमेरिका से कर रहा है मध्यस्थता की मांग

पेरिस स्थित एफएटीएफ ने पिछले साल जून महीने में पाकिस्तान को निगरानी सूची में डाला था. किसी भी देश को ग्रे लिस्ट में डालने का मतलब होता है कि वह देश मनी लांड्रिग तथा टेरर फंडिंग को रोकने में पूरी तरह कारगर कदम नहीं उठा रहा है. उधर पाकिस्तान ग्रे लिस्ट से बाहर निकलने के लिए खूब हाथ पैर मार रहा है.

भारत आतंकियों के लिए स्वर्ग बन चुके पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए आर्थिक और सामरिक दोनों रणनीतियां बना रहा है. इस काम में भारत ने विदेशी समर्थन जुटाने के लिए कई सबूत भी पेश किए है. इससे साफ़ पता चल जाता है कि पाकिस्तान अपनी जमीन को भारत के खिलाफ हमले करनेवाले आतंकियों के साथ ना केवल साझा करता है बल्कि भरसक सहायता भी करता है.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड