Pakistan Attack Jammu: जम्मू-कश्मीर में मिसाइल-ड्रोन हमलों के साथ गोलीबारी; सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है. खबरों के मुताबिक पाकिस्तान की ओर से जम्मू एयरस्ट्रिप पर रॉकेट दागा गया है और सांबा सेक्टर में भारी गोलाबारी की जा रही है.

Pakistan Attack Jammu | ANI

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है. खबरों के मुताबिक पाकिस्तान की ओर से जम्मू एयरस्ट्रिप पर रॉकेट दागा गया है और सांबा सेक्टर में भारी गोलाबारी की जा रही है. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जम्मू, आरएसपुरा और अखनूर जैसे क्षेत्रों में ब्लैकआउट (बिजली कटौती) कर दिया गया है और सायरन बजाए जा रहे हैं. नागरिकों को घरों के अंदर रहने की सख्त हिदायत दी गई है. उधर कुपवाड़ा में भी भारी गोलीबारी और गोलाबारी की खबरें हैं. सतवारी सैन्य कैंप को भी निशाना बनाया गया है. इसके जवाब में भारत की मजबूत सुरक्षा प्रणाली ने अपना असर दिखाया.

भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम S-400 ने पाकिस्तान की तरफ से दागी गई 8 मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया. यह मिसाइलें रिहायशी इलाकों की तरफ भेजी गई थीं, लेकिन भारतीय सुरक्षा बलों की तत्परता से बड़ा नुकसान टल गया.

जम्मू-कश्मीर के अखनूर में सायरन की आवाज सुनाई दे रही है

जम्मू में गोलीबारी

सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

पाकिस्तान की ओर से Loitering Munitions (घूमते हुए विस्फोटक उपकरण) और ड्रोन हमले किए गए हैं, जिनका भारत ने सटीक जवाब दिया. जम्मू और अखनूर में ड्रोन की गतिविधियों को देखते हुए वायुसेना और थलसेना की यूनिट्स अलर्ट पर हैं. एयर डिफेंस गन लगातार फायरिंग कर रही हैं ताकि किसी भी हमले को नाकाम किया जा सके.

मोबाइल नेटवर्क ठप, पूरे जम्मू में अलर्ट

हमले की संवेदनशीलता को देखते हुए जम्मू शहर में मोबाइल नेटवर्क बंद कर दिए गए हैं. लोगों को अफवाहों से बचने और सतर्क रहने की सलाह दी गई है. जम्मू, सांबा, आरएसपुरा और अखनूर में विशेष निगरानी की जा रही है. हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने के लिए सुरक्षाबलों की तैनाती और भी बढ़ा दी गई है.

15 शहरों पर हमले की नाकाम साजिश

यह भी जानना जरूरी है कि 7 और 8 मई की रात पाकिस्तान ने लुधियाना, चंडीगढ़ और अमृतसर समेत भारत के 15 शहरों पर ड्रोन और मिसाइल हमले की कोशिश की थी, जिसे भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने समय रहते नाकाम कर दिया. इससे भारत की तैयारियों और चौकसी का साफ संकेत मिलता है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट