जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान ने शुक्रवार को संघर्ष विराम का फिर किया उल्लंघन, मोर्टार से दागे गए गोले

पाकिस्तान ने लगातार पांचवें दिन शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी और गोलाबारी की. शुक्रवार को सुबह लगभग 6.30 बजे पाकिस्तान ने बिना किसी उकसावे के पुंछ के बालाकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर छोटे हथियारों से गोलीबारी करके और मोर्टार से गोले दाग कर एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया.

भारतीय सेना (Photo Credit: ANI)

जम्मू, 7 अगस्त: पाकिस्तान ने लगातार पांचवें दिन शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी और गोलाबारी की. रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल देवेंद्र आनंद (Devendra Anand) ने कहा कि शुक्रवार को सुबह लगभग 6.30 बजे पाकिस्तान ने बिना किसी उकसावे के पुंछ के बालाकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर छोटे हथियारों से गोलीबारी करके और मोर्टार से गोले दाग कर एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया.

प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय सेना इसका माकूल जवाब दे रही है. गुरुवार को पाकिस्तान ने मेंढर और बालाकोट सेक्टरों में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था. पिछले पांच दिनों के दौरान शुक्रवार को संघर्ष विराम उल्लंघन लगातार पांचवां उल्लंघन है.

यह भी पढ़ें: Manoj Sinha To Be New Lt Governor of Jammu and Kashmir: मनोज सिन्हा होंगे जम्मू-कश्मीर के नए एलजी, राष्ट्रपति ने स्वीकारा गिरीश चंद्र मुर्मू का इस्तीफा

इस साल पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर 2,720 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है, जिसमें 21 नागरिक मारे गए हैं और 94 अन्य घायल हुए हैं. राजौरी जिले में 1 अगस्त को नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी गोलीबारी में सेना के एक जवान सिपाही रोहिन कुमार शहीद हो गए थे.

Share Now

संबंधित खबरें

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Live Score Update: रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Winner Prediction: रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Lahore Pitch Report And Weather Update: आज लाहौर में खेले जाने वाले मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Preview: लाहौर में आज रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स