Pakistan: पाकिस्तान में मानसूनी बारिश और बाढ़ से अब तक करीब 1,700 लोगों की मौत

पाकिस्तान में जून के मध्य से लेकर अब तक मानसूनी बारिश और बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर लगभग 1,695 हो गई है, साथ ही 12,865 अन्य घायल हो गए हैं. यह जानकारी राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने दी.

बारिश (Photo Credits: PTI)

इस्लामाबाद, 3 अक्टूबर : पाकिस्तान में जून के मध्य से लेकर अब तक मानसूनी बारिश और बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर लगभग 1,695 हो गई है, साथ ही 12,865 अन्य घायल हो गए हैं. यह जानकारी राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने दी. समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, एनडीएमए द्वारा रविवार को जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि देश में अलग-अलग बारिश या बाढ़ से संबंधित दुर्घटनाओं में जान गंवाने वालों में 630 बच्चे और 340 महिलाएं शामिल थीं.

देश का दक्षिणी सिंध प्रांत सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र था जहां 759 लोग मारे गए थे, इसके बाद दक्षिण-पश्चिम बलूचिस्तान और उत्तर-पश्चिम खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में क्रमश: 336 और 307 लोगों की मौत हुई इसके अलावा, रिपोर्ट में सामने आया है कि पाकिस्तान के विभिन्न हिस्सों में 2,045,349 घर नष्ट हो गए और 1,162,122 पशुधन मारे गए. लगभग 33,046,329 लोग और 84 जिले बाढ़ से प्रभावित हुए हैं. यह भी पढ़ें : ब्राजील राष्ट्रपति चुनाव: बोलसोनारो व लूला डा सिल्वा के बीच होगा दूसरे दौर का मुकाबला

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि पूरे सीजन में 13,254.49 किलोमीटर लंबी सड़कें और 440 पुल क्षतिग्रस्त हुए हैं. बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में एनडीएमए, अन्य सरकारी संगठनों, स्वयंसेवकों और गैर-सरकारी संगठनों द्वारा बचाव और राहत अभियान जारी है.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड