जन्म से ही झूठ बोल रहा पाकिस्तान... UNSC के प्रस्ताव से हटावाया TRF का नाम, विदेश सचिव ने PAK को दिखाया आईना

भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा तनाव के बीच भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जब संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में पहलगाम हमले पर चर्चा हो रही थी, उस वक्त पाकिस्तान ने ‘द रेसिस्टेंस फ्रंट (TRF)’ की भूमिका पर आपत्ति जताई.

भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा तनाव के बीच भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जब संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में पहलगाम हमले पर चर्चा हो रही थी, उस वक्त पाकिस्तान ने ‘द रेसिस्टेंस फ्रंट (TRF)’ की भूमिका पर आपत्ति जताई. जबकि वही TRF इस हमले की दो बार ज़िम्मेदारी ले चुका है. मिस्री ने कहा, “ये पाकिस्तान की आतंकवाद पर ढुलमुल नीति को दर्शाता है. वो आतंकियों को बचाते हैं और फिर मंचों पर शांति की बात करते हैं.”

विदेश सचिव ने साफ कहा कि भारत का जवाब गैर-उत्तेजक (Non-escalatory), सटीक और सीमित है. उन्होंने कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह के बयान का हवाला देते हुए कहा कि भारत ने सिर्फ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया, न कि किसी सैन्य अड्डे को.

झूठ की बुनियाद पर खड़ा पाकिस्तान

विक्रम मिस्री ने पाकिस्तान द्वारा यह कहने पर कि उसने भारतीय जेट मार गिराया, तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, “इसमें आश्चर्य क्या है? ये वही देश है जिसने जन्म लेते ही झूठ बोला था. 1947 में जब पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर पर दावा किया था, उन्होंने संयुक्त राष्ट्र से भी झूठ बोला था कि हमारा इससे कोई लेना-देना नहीं है. पाकिस्तान का झूठ का ये सफर 75 साल पहले शुरू हुआ था.”

नीलम-झेलम डैम पर भारत का हमला? पाकिस्तान का सफेद झूठ

पाकिस्तान का दावा था कि भारत ने POK में नीलम-झेलम डैम को निशाना बनाया है. इस पर विदेश सचिव ने इसे पूरी तरह मनगढ़ंत और सफेद झूठ बताया. उन्होंने कहा कि भारत ने सिर्फ आतंकवादी ठिकानों को टारगेट किया है, न कि किसी सिविलियन या इन्फ्रास्ट्रक्चर को. मिस्री ने चेतावनी दी कि अगर पाकिस्तान इस झूठ का सहारा लेकर भारत के महत्वपूर्ण ढांचों पर हमला करता है, तो इसका पूरा ज़िम्मा पाकिस्तान पर ही होगा.

विक्रम मिस्री ने कहा, “अगर पाकिस्तान अब भी हालात को और बढ़ाने की कोशिश करेगा, तो उसे उचित जवाब मिलेगा – किस रूप में, ये भारत तय करेगा. अब विकल्प पाकिस्तान के पास है कि वह शांति का रास्ता अपनाए या फिर परिणाम झेले.”

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड