Pahalgam Terror Attack: भेलपूरी खा रहे थे... तभी आतंकी आया और पति को गोली मार दी; चश्मदीदों की दर्दनाक कहानी

जम्मू-कश्मीर के सुंदर पहलगाम इलाके की हरी-भरी वादियां उस वक्त चीखों से गूंज उठीं जब बैसारन घाटी में घूम रहे पर्यटकों पर आतंकियों ने अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं. इस दर्दनाक घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 12 से अधिक लोग घायल हो गए.

Terror Attack in Pahalgam| X

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के सुंदर पहलगाम इलाके की हरी-भरी वादियां उस वक्त चीखों से गूंज उठीं जब बैसारन घाटी में घूम रहे पर्यटकों पर आतंकियों ने अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं. इस दर्दनाक घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 12 से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें महिलाएं, पर्यटक और स्थानीय लोग शामिल हैं. यह हमला ऐसे समय पर हुआ है जब अमरनाथ यात्रा की तैयारियां चल रही हैं, और इसने सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है.

J&K: पहलगाम में आतंकी हमला, घुड़सवारी करते पर्यटकों पर गोलीबारी; एक की मौत.

"भेलपूरी खा रहे थे... फिर मार दी गोली"

हमले की सबसे झकझोर देने वाली कहानी उस महिला की है, जिनके पति की महज धार्मिक पहचान पूछकर गोली मार दी गई. महिला ने बताया, "हम भेलपूरी खा रहे थे, तभी एक बंदूकधारी आया और मेरे पति से पूछा – 'क्या तुम मुस्लिम हो?' जब उन्होंने इनकार किया, तो उसे गोली मार दी गई."

मेरे पति को बचा लो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में, वही महिला रोते हुए लोगों से अपने पति को बचाने की अपील करती नजर आती हैं. वो कहती हैं, "मेरे पति को बचा लो, प्लीज़..." लेकिन आंसुओं से भरी आवाज में बाकी बातें साफ नहीं हो पातीं. पास में खड़े लोग उन्हें ढांढस बंधा रहे हैं.

एक अन्य महिला, जो जमीन पर लहूलुहान पड़े एक शख्स की देखभाल कर रही थीं, बार-बार मदद की गुहार लगाती हैं, "सर, प्लीज़ मदद भेजिए... प्लीज..." इस हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है और यह दिखा दिया कि आतंक सिर्फ गोलियों से नहीं, बल्कि डर और असहायता की भावना से भी हमला करता है.

TRF ने ली हमले की जिम्मेदारी

इस हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकी संगठन TRF (The Resistance Front) ने ली है. हमला करने वाले आतंकियों ने फौजी वर्दी पहन रखी थी, जिससे वे आम लोगों में आसानी से घुलमिल गए. हमला करने के बाद वे इलाके में छिप गए, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने व्यापक तलाशी अभियान शुरू कर दिया है.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Jasprit Bumrah New Miletone: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह ने अपने नाम किया ये खास रिकॉर्ड, इस मामले में रिचर्ड नगारवा को छोड़ा पीछे; यहां देखें आकंड़ें

India vs Afghanistan, 2nd T20I Match Scorecard: दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से दी करारी शिकस्त, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड