देश

Haryana News: नूंह हिंसा के आरोपी बिट्टू बजरंगी ने युवक पर बरसाए डंडे, घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी बना तमाशबीन- VIDEO

हरियाणा में हुए नूंह हिंसा के आरोपी राजकुमार पांचाल उर्फ बिट्टू बजरंगी के दबंगई का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें वह गली में एक युवक को लाठी से पीटता हुआ नजर आ रहा है.

Haryana News: नूंह हिंसा के आरोपी बिट्टू बजरंगी ने युवक पर बरसाए डंडे, घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी बना तमाशबीन- VIDEO
Photo- X

Haryana News: हरियाणा में हुए नूंह हिंसा के आरोपी राजकुमार पांचाल उर्फ बिट्टू बजरंगी के दबंगई का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें वह गली में एक युवक को लाठी से पीटता हुआ नजर आ रहा है. इस दौरान वहां एक पुलिसवाला भी दिखाई दे रहा है, लेकिन वह युवक को बचाने की बजाय खड़े-खड़े तशामा देखता रहता है.

बताया जा रहा है कि बिट्टू बजरंगी ने युवक की पिटाई का ये वीडियो व्हाट्सऐप स्टेटस पर भी लगाया था. किसी ने इसे डाउनलोड कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों का बड़ा आपरेशन, 13 नक्सलियों के शव बरामद

नूंह हिंसा के आरोपी बिट्टू बजरंगी ने युवक पर बरसाए डंडे: (Watch Video)

पुलिस के मुताबिक, यह वीडियो एक अप्रैल का है. पीड़िता युवक फरीदाबाद के सरूरपुर का रहने वाला है. उस पर आरोप था कि उसने अपने पड़ोस की 2 नाबालिग लड़कियों को चॉकलेट देकर अपने घर बुलाया था. स्थानीय लोगों को शक था कि वह उनका यौन शोषण करना चाहता था. इसी के चलते उन्होंने उसे पकड़कर बिट्टू बजरंगी के हवाले कर दिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 03, 2024 10:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).