पाकिस्तानी नागरिकों को तुरंत वापस भेजने का आदेश, गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्रियों को दिए निर्देश

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र ने पाकिस्तान के खिलाफ कई सख्त फैसले लिए हैं. इनमें से एक फैसला पाकिस्तानी नागरिकों को वापस उनके वतन भेजने का है.

नई दिल्ली, 25 अप्रैल : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र ने पाकिस्तान के खिलाफ कई सख्त फैसले लिए हैं. इनमें से एक फैसला पाकिस्तानी नागरिकों को वापस उनके वतन भेजने का है. इस संबंध में शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सभी मुख्यमंत्रियों से बात की. उन्होंने सभी मुख्यमंत्रियों को निर्देश दिए कि पाकिस्तानी नागरिकों को वापस उनके देश भेजा जाए.

अमित शाह ने सभी मुख्यमंत्रियों से बात की और अपने-अपने राज्यों में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान कर उन्हें तुरंत वापस पाकिस्तान भेजने के लिए ठोस कदम उठाने को कहा है. इसके साथ ही उन्होंने पाकिस्तानी नागरिकों के सभी वीजा रद्द करने के निर्देश भी जारी किए हैं. गृह मंत्रालय ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि पाकिस्तानी नागरिकों से संबंधित सभी वीजा तत्काल प्रभाव से रद्द किए जाएं. इसके साथ ही, सभी राज्य अपने क्षेत्र में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को खोज-खोजकर उनकी वापसी सुनिश्चित करें. यह भी पढ़ें : एनएचआरसी ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा की, आतंकवाद को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्रियों से कहा कि पाकिस्तान से आए सभी लोगों को जल्द से जल्द अपने-अपने राज्यों से हटाया जाए. इस मामले में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इससे पहले, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया था कि सरकार की ओर से लिए गए निर्णय के तहत पाकिस्तानियों को जारी वीजा सेवाओं को निलंबित कर दिया गया है. हालांकि, यह निर्णय उन हिंदू पाकिस्तानी नागरिकों पर लागू नहीं होता, जिन्हें पहले से दीर्घकालिक वीजा (एलटीवी) जारी किए जा चुके हैं.

रणधीर जायसवाल ने कहा कि यह स्पष्ट किया जाता है कि 24 अप्रैल 2025 को पाकिस्तान के नागरिकों के लिए वीजा सेवाएं निलंबित करने का निर्णय पहले से जारी हिंदू पाकिस्तानी नागरिकों के दीर्घकालिक वीजा (एलटीवी) पर लागू नहीं होता. ऐसे वीजा वैध बने रहेंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Live Score Update: रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Winner Prediction: रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Lahore Pitch Report And Weather Update: आज लाहौर में खेले जाने वाले मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Preview: लाहौर में आज रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स