देश

शेयर मार्किट के शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज, सेंसेक्स 146.15 अंक लुढ़का

देश के शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में बुधवार को गिरावट का रुख है. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 10.08 बजे 146.15 अंकों की गिरावट के साथ 37,251.09 पर कारोबार करते देखा गया. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 51.35 अंकों की कमजोरी के साथ 11,034.05 पर खुला.

शेयर मार्किट के शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज, सेंसेक्स 146.15 अंक लुढ़का
शेयर बाजार (Photo Credits: IANS)

मुंबई : देश के शेयर बाजार (Share Market) के शुरुआती कारोबार में बुधवार को गिरावट का रुख है. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) सुबह 10.08 बजे 146.15 अंकों की गिरावट के साथ 37,251.09 पर कारोबार करते देखा गया. निफ्टी भी लगभग इसी समय 38.00 अंकों की कमजोरी के साथ 11,047.40 पर कारोबार करते देखा गया.

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (Bombay Stock Exchange) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 139.69 अंकों की गिरावट के साथ 37,257.55 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (National Stock Exchange) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 51.35 अंकों की कमजोरी के साथ 11,034.05 पर खुला.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2019 10:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).