दिल्ली के राजीव गांधी अस्पताल में OPD और ऑपरेशन बंद, रेजिडेंट डॉक्टर्स की हड़ताल से परेशानी में मरीज
दिल्ली के ताहिरपुर स्थित राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर बुधवार (25 अक्टूबर) से हड़ताल हैं. हड़ताल के कारण आज यानी 26 अक्टूबर को हॉस्पिटल में ओपीडी और ऑपरेशन थियेटर का काम पूरी तरह बंद हैं.
दिल्ली के ताहिरपुर स्थित राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर बुधवार (25 अक्टूबर) से हड़ताल हैं. हड़ताल के कारण आज यानी 26 अक्टूबर को हॉस्पिटल में ओपीडी और ऑपरेशन थियेटर का काम पूरी तरह बंद हैं. इससे पहले बीते दिन बुधवार को मरीजों की परेशानी को देखते हुए बुहत देर बार कुछ डॉक्टरों ने ओपीडी सेवा शुरू भी की थी, लेकिन आज (गुरुवार) को इसे पूरी तरह से बंद रखा गया है. हालांकि, इस दौरान इमरजेंसी सेवाएं चालू हैं. डॉक्टर तीन महीने से सैलरी न मिलने के कारण हड़ताल पर हैं. Dengue Mosquito: डेंगू मच्छर के अंडे सह लेते हैं कठिनाई, अनुकूल माहौल में हो जाते हैं पुनर्जीवित- अध्ययन.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हड़ताल कर रहे रेजिडेंट डॉक्टर अरुण कुमार ने बताया कि अस्पताल में 100 से ज्यादा रेजिडेंट डॉक्टर हैं, जिन्हें जुलाई से अब तक का वेतन नहीं मिला है. तीन महीने से वेतन न मिलने के कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि कई बार इसे लेकर मांग की गई, लेकिन उनकी मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है.
पहले से हड़ताल की चेतावनी दे रहे थे डॉक्टर
जुलाई से रेजिडेंट डॉक्टरों को सैलरी नहीं मिली थी जिस कारण परेशान डॉक्टरों की तरफ से इससे पहले भी हड़ताल की चेतावनी दी गई थी, लेकिन इसपर भी किसी ने ध्यान नहीं दिया. डॉक्टरों ने बताया कि लंबे समय से वेतन नहीं मिलने से गुजारा करना भी मुश्किल हो गया है. रेजिडेंट डॉक्टरों का कहना है कि उनकी मांग पर सुनवाई न होने के कारण वह आज पूरी तरह से काम बंद रखेंगे. कई डॉक्टर ऐसे भी हैं, जो वेतन न मिलने के कारण काम छोड़कर जा चुके हैं.
हड़ताल से मरीज परेशान
सैलरी न मिलने की वजह से एक ओर जहां डॉक्टर परेशान हैं वहीं मरीजों को भी परेशानी हो रही है. अस्पताल में हर दिन एक हजार से ज्यादा लोग ओपीडी में इलाज कराने आते हैं. ऐसे में मरीज ओपीडी बंद होने की वजह से परेशान हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 26, 2023 12:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

