Online Fraud in Mumbai: मलाड की महिला बनी 'गिफ्ट स्कैम' की शिकार, गंवाए 3.57 लाख रुपये
देश में आए दिन ऑनलाइन ठगी की खबरें आती रहती हैं. जालसाज नए नए तरीकों से लोगों को निशाना बनाकर उनकी पूंजी उड़ा रहे हैं. अब, ऐसे ही एक मामले में मलाड की एक महिला ने 3.57 लाख रुपये गंवा दिए.
- Read in
- English
मुंबई: देश में साइबर अपराध के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. एक तरफ जहां टेक्नोलॉजी आए दिन बेहतर हो रहा है. तो वहीं, डिजिटलाइजेशन के दौर में ऑनलाइन फ्रॉड (Online Fraud Case) के मामले भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं. देश में आए दिन ऑनलाइन ठगी की खबरें आती रहती हैं. जालसाज नए नए तरीकों से लोगों को निशाना बनाकर उनकी पूंजी उड़ा रहे हैं. अब, ऐसे ही एक मामले में मलाड की एक महिला ने 3.57 लाख रुपये गंवा दिए. Prostitution in Mumbai: भोजपुरी एक्ट्रेस को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, मॉडल्स को वेश्यावृत्ति में धकेलने का आरोप.
महिला ने बताया कि उसने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक शख्स ने दोस्ती की थी जिसने खुद को अमेरिकी नागरिक बताया था. टाइम्स ऑफ इंडिया ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि 29 वर्षीय पीड़िता A Amulya को आरोपी ने यह कहकर बहला फुसलाया कि उसने अमेरिका से एक उपहार भेजा है और खेप ट्रैकिंग रसीद को व्हाट्सएप के माध्यम से साझा किया है.
पुलिस को दी अपनी शिकायत में अमूल्या ने कहा कि उसे सोशल मीडिया पर एक जैकबज आर्सेनियो से फ्रेंड रिक्वेस्ट मिली. कुरार पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा कि पुलिस अब दो भारतीयों - प्रांशु गुप्ता और हरजीत सिंह के बैंक विवरणों को ट्रैक कर रही है, जिनके खाते में अमूल्या ने अमेरिकी डॉलर की एक बड़ी राशि वाले उपहार का दावा करने के लिए टैक्स के रूप में मांगी गई धनराशि भेजी थी.
पिछले हफ्ते, आरोपी अमेरिकी दोस्त ने अमूल्या को सूचित किया था कि वह उसके ऑफिस के पते पर उपहार भेज रहा है. इसके बाद, उसे लोगों के फोन आए और पार्सल में अमेरिकी डॉलर का दावा करने के लिए विभिन्न टैक्स राशियों का भुगतान करने के लिए कहा. बाद में महिला को एहसास हुआ कि उसके साथ ठगी हुई है और उसने पुलिस से संपर्क किया.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2023 05:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

