पुलवामा हमले की पहली बरसी: BJP पर कांग्रेस का हमला, पूछा -सबसे ज्यादा फायदा किसे हुआ

कांग्रेस ने पुलवामा हमले की बरसी पर शुक्रवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा और सवाल किया कि इस घटना से सबसे ज्यादा फायदा किसे हुआ और इसकी जांच रिपोर्ट सार्वजनिक क्यों नहीं की जा रही है. गांधी ने शहीद जवानों के पार्थिव शरीर वाले ताबूतों की तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट किया, ''आज जब हम पुलवामा हमले में शहीद हुए 40 जवानों को याद कर रहे हैं तो हमें यह पूछना है कि इस हमले से सबसे ज्यादा फायदा किसको हुआ?

कांग्रेस और बीजेपी का चुनाव चिन्ह (File Photo)

नई दिल्ली.कांग्रेस ने पुलवामा हमले (Pulwama Terror Attack) की बरसी पर शुक्रवार को नरेंद्र मोदी सरकार (Narendra Modi Govt) पर जमकर निशाना साधा और सवाल किया कि इस घटना से सबसे ज्यादा फायदा किसे हुआ और इसकी जांच रिपोर्ट सार्वजनिक क्यों नहीं की जा रही है. राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने शहीद जवानों के पार्थिव शरीर वाले ताबूतों की तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट किया, ''आज जब हम पुलवामा हमले में शहीद हुए 40 जवानों को याद कर रहे हैं तो हमें यह पूछना है कि इस हमले से सबसे ज्यादा फायदा किसको हुआ?"उन्होंने यह सवाल भी किया, '' हमले की जांच में क्या निकला? हमले से जुड़ी सुरक्षा खामी के लिए भाजपा सरकार में अब तक किसको जवाबदेह ठहराया गया है?

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला (Congress Leader Randeep Singh Surjewala) ने ट्वीट कर कहा, ‘‘पूरा देश पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करता है. अभी ये सवाल बरकरार हैं: पुलवामा हमले की जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक क्यों नहीं किया जा रहा? जवाबदेह कौन है? 350 किलोग्राम आरडीएक्स कौन लाया ?’’उन्होंने यह भी पूछा, ‘‘ हमले को लेकर खुफिया जानकारियों को नजरअंदाज क्यों किया गया? क्या देवेंद्र सिंह की कोई भूमिका थी?’’ यह भी पढ़े-पुलवामा हमले की पहली बरसी: रणदीप सुरजेवाला ने सवाल दागा-सरकार अनुत्तरित प्रश्नों का उत्तर दे

कांग्रेस प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘भाजपा राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए श्रेय लेने में पीछे नहीं रहती, लेकिन जब राष्ट्रीय सुरक्षा और खुफिया विफलता होती है, तो भाजपा मौन हो जाती है. ’’शेरगिल ने दावा किया, ‘‘चुनाव के समय सैनिकों के परिवारों के प्रति भाजपा का रवैया होता है ''हम साथ-साथ हैं'' लेकिन चुनाव के बाद वह कहती है: हम आपके हैं कौन?"

उन्होंने कहा, ‘‘दुनिया जानती है कि पुलवामा हमले के लिए पाकिस्तान ज़िम्मेदार है, लेकिन भाजपा सरकार बड़ी खुफिया विफलता और सुरक्षा चूक के बारे में चुप है, जिसके कारण पाकिस्तान हमला करने में सफल हुआ.’’शेरगिल ने सवाल किया, ‘‘ हिंदुस्तान की सरजमीं पर इतनी बड़ी मात्रा में आईईडी कैसे आया? इतनी बड़ी खुफिया विफलता के लिए भारतीय प्रशासन के भीतर कौन जिम्मेदार और जवाबदेह है, जिसके कारण 40 जवानों की जान गई?’’

Share Now

संबंधित खबरें

HYK vs PES, PSL 2026 15th Match Live Score Update: हैदराबाद किंग्समेन बनाम पेशावर जाल्मी के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

HYK vs PES, PSL 2026 15th Match Winner Prediction: हैदराबाद किंग्समेन बनाम पेशावर जाल्मी के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

HYK vs PES, PSL 2026 15th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में ओस डालेगी असर या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

HYK vs PES, PSL 2026 15th Match Preview: कराची में आज हैदराबाद किंग्समेन बनाम पेशावर जाल्मी के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स