देश

महाराष्ट्र: आठ महीने पहले अगवा किये गये बच्चे को पुलिस ने किया बरामद, दो गिरफ्तार

महाराष्ट्र (Maharashtra) के ठाणे जिले में आठ महीने से अधिक समय पहले अगवा किये गये एक साल के एक बच्चे को बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

महाराष्ट्र: आठ महीने पहले अगवा किये गये बच्चे को पुलिस ने किया बरामद, दो गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit- Pixabay)

ठाणे:  महाराष्ट्र (Maharashtra) के ठाणे जिले में आठ महीने से अधिक समय पहले अगवा किये गये एक साल के एक बच्चे को बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने यह जानकारी दी. वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर बालाजी पंधारे ने बताया कि 29 जून 2018 को जब बच्चा कल्याण शहर (Kalyan) में महराल गांव में घर के बरामदे में अपनी दादी के साथ सो रहा था उसी समय उसे अगवा कर लिया गया था.

बच्चे की मां ने बाद में भारतीय दंड संहिता की धारा 363 (अपहरण) के तहत पुलिस के समक्ष एक शिकायत दर्ज कराई थी. बच्चे की पिता की मौत हो गई है. उन्होंने बताया कि एक खुफिया सूचना के आधार पर स्थानीय निवासी सोमनाथ पवार (36) की गतिविधियों पर नजर रखी गई. उस पर बच्चे का अपहरण करने का संदेह है.

यह भी पढ़ें: देहरादून के अस्पताल में बिजली हुई गुल तो डॉक्टरों ने मोमबत्ती से करा डाली 9 डिलीवरी, जानें फिर क्या हुआ?

उसने अपने रिश्तेदार रेणुका पवार (40) को 25,000 रूपये में बच्चा बेच दिया था. रेणुका की तीन बेटियां हैं लेकिन बेटा नहीं था. उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि बच्चे को यहां से करीब 300 किलोमीटर दूर सतारा जिले के कराद ले जाया गया है. पंधारे ने बताया कि ठाणे पुलिस की एक टीम कुछ दिन पहले वहां गई और रेणुका के पास से बच्चा बरामद किया.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 07, 2019 12:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).