Gujarat Rains: गुजरात में भारी बारिश से ढही तीन मंजिला इमारत, एक महिला और दो बच्चों की मौत

गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र में भारी बारिश के कारण देवभूमि द्वारका जिले के जाम खंभालिया शहर में तीन मंजिला इमारत ढहने से एक बुजुर्ग महिला और उसके परिवार की दो बच्चियों की मौत हो गई.

House Collapse in Gujarat | ANI

अहमदाबाद, 24 जुलाई: गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र में भारी बारिश के कारण देवभूमि द्वारका जिले के जाम खंभालिया शहर में तीन मंजिला इमारत ढहने से एक बुजुर्ग महिला और उसके परिवार की दो बच्चियों की मौत हो गई. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया की मकान जर्जर हालत में था. उसने बताया कि यह हादसा मंगलवार शाम जाम खंभालिया शहर के गगवानी फली इलाके में हुआ. NDRF की टीम ने युद्धस्तर पर बचाव कार्य चलाकर तीनों शव बरामद किए. घटनास्थल से मिली तस्वीरों में इलाके में भारी नुकसान देखा जा सकता है.

पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर लगभग छह घंटे के बचाव अभियान के बाद तीन लोगों के शव बरामद किए गए, जबकि पांच लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया. उसने बताया कि भारी बारिश के कारण इमारत ढह गई थी, जिसके बाद राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ़) , पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने बचाव अभियान शुरू किया और मलबे से शवों को निकाला.

भारी बारिश के बाद ढहा मकान

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान केशरबेन कंजारिया (65), प्रीतिबेन कंजारिया (15) और पायलबेन कंजारिया (18) के रूप में हुई है. इमारत ढहने पर स्थानीय लोगों ने मलबे में फंसे पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला.

पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है. अधिकारियों ने बताया कि सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है, जिससे निचले इलाकों में पानी भर गया है. बांध का जलस्तर बढ़ गया है और नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Heatwave: 'अक्टूबर हीट' की चपेट में मुंबई, सांताक्रूज में पारा 37.6 डिग्री पहुंचा; मौसम विभाग ने जारी किया सीजन का पहला हीटवेव येलो अलर्ट