देश

Jammu-Kashmir Encounter: जम्‍मू कश्‍मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, इनकाउंटर में एक आतंकी ढेर

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के हुवरा गांव में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया

Jammu-Kashmir Encounter: जम्‍मू कश्‍मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, इनकाउंटर में एक आतंकी ढेर

श्रीनगर, 27 जून: दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के हुवरा गांव में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया और एक पुलिसकर्मी घायल हो गया अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दीअधिकारियों ने बताया कि मुठभेड में एक स्‍थानीय आतंकी मारा गया हालांकि अभी उसकी पहचान नहीं पाई उसके पास से हथियार व गोला बारूद बरामद किया गया है. यह भी पढ़े: J&K Encounter: जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, लश्कर का एक आतंकवादी मारा गया (Watch Video)

इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सेना के जवानों ने जब पुलिस के साथ मिलकर संयुक्‍त अभियान शुरू किया तो गोलीबारी शुरू हो गईइलाके की घेेरेबंदी के बाद सुुरक्षा बलों ने भी जवाबी फायरिंग शुरू की इस दौरान एक आतंकी मारा गया गौरतलब है कि हाल के महीनों में सुरक्षा बलों व आतंकवादियों के बीच अनेक बार मुठभेड हो चुकी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2023 09:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).