दिल्ली को दहलाने की साजिश नाकामयाब, जम्मू पुलिस ने एक आतंकी को ग्रेनेड के साथ किया गिरफ्तार
जम्मू पुलिस ने 8 हैंडग्रेनेड (हथगोले) के साथ एक आतंकी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आतंकी का नाम इरफान हसन वानी है. इन हथगोलों का वह इस्तेमाल जम्मू और नई दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस के दौरान इस्तेमाल करने वाला था.
नई दिल्ली: 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले सुरक्षाबलों को आतंकी हमला करने को लेकर एक बड़ी कामयाबी मिली है. जम्मू पुलिस ने 8 हैंड ग्रेनेड (हथगोले) के साथ एक आतंकी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आतंकी का नाम इरफान हसन वानी है. इन हथगोलों का वह इस्तेमाल जम्मू और नई दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस के दौरान करने वाला था.
जम्मू जोन के आईजीपी डॉक्टर एसडी सिंह जमवाल के अनुसाार जम्मू के गांधी नगर इलाके में रविवार रात एक बस को रोकन के बाद जब तलाशी ली गई तो बस में बैठे एक आतंकी को 8 ग्रेनेड के साथ हमने गिरफ्तार किया.
A Kashmiri youth was arrested in possession of 8 grenades from Jammu's Gandhi Nagar area,last night.He was carrying the cache of grenades to Delhi to hand them over to someone&they could have been used to disrupt 15th August celebrations in Delhi:Dr SD Singh Jamwal,IGP Jammu Zone pic.twitter.com/Ovx4aMuodF
— ANI (@ANI) August 6, 2018
पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह इन सभी हथगोलों को आने वाले 15 अगस्त को जम्मू और दिल्ली में धमाका करने वाला था. इस आतंकी को दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के गांधी नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है. इसके पास से 8 हैंडग्रेनेड और 60,000 रुपए भी बरामद किया गया है.
गौरतलब हो कि स्वतंत्रता दिवस पर लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन आतंकी हमला कर सकते है. ऐसी जानकारी खुफिया विभाग ने कुछ दिन पहले ही दी थी. जिस सूचना के बाद देश की पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया गया था. आज उसी का नतीजा है कि ये आतंकी अपने नापाक मंसूबे में कामयाब नही हो सका
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 06, 2018 04:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

