एजेंसी न्यूज

Uttar Pradesh: मुजफ्फरनगर में महिला के उत्पीड़न के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में बाजार से घर लौट रही एक महिला का कथित तौर पर उत्पीड़न करने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है.

Uttar Pradesh: मुजफ्फरनगर में महिला के उत्पीड़न के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Photo)

मुजफ्फरनगर,14 मार्च : मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) में बाजार से घर लौट रही एक महिला का कथित तौर पर उत्पीड़न (Harassment) करने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि एक अन्य आरोपी फरार है.

थाना प्रभारी अनिल कापरवान ने बताया कि शनिवार शाम को महिला (30) बाजार से घर लौट रही थी, तभी गांधी नगर इलाके में शुभम और सोनू ने उसका उत्पीड़न किया. यह भी पढ़ें : Uttarakhand: गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड वासियों को उनके पारंपरिक लोकपर्व ‘फूलदेई’ पर बधाई दी

उन्होंने बताया कि महिला के विरोध करने पर आरोपियों ने उसे धमकी दी. कापरवान ने बताया कि मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 14, 2021 04:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).