पिता ने जश्न में गोली चलाई, 8 साल के बेटे की मौत

पूर्वोत्तर दिल्ली के न्यू उस्मानपुर में 42 वर्षीय एक व्यक्ति ने जश्न में गोली चलाई जो उसके ही नाबालिग बच्चे को जा लगी और उसकी मौत हो गई. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है...

प्रतीकात्मक तस्वीर (File Photo)

नई दिल्ली: पूर्वोत्तर दिल्ली (Delhi) के न्यू उस्मानपुर में 42 वर्षीय एक व्यक्ति ने जश्न में गोली चलाई जो उसके ही नाबालिग बच्चे को जा लगी और उसकी मौत हो गई. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने यह जानकारी देते हुए शनिवार को बताया कि आरोपी की पहचान यासीन के तौर पर हुई है. जनता दल यूनाइडेट (Janata Dal United) के पूर्व विधायक राजू सिंह (Raju Singh) द्वारा नववर्ष की पूर्व संध्या पर फतेहपुर स्थित एक फॉर्म हाउस में जश्न में की गई हवाई गोलीबारी में एक महिला की मौत होने के कुछ दिनों बाद यह घटना सामने आई है.

पुलिस ने बताया कि 31 दिसम्बर को न्यू उस्मानपुर थाने में एक व्यक्ति को गोली लगने की घटना की जानकारी मिली थी. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जश्न में की गई गोलीबारी में आठ साल के बच्चे रेहान के दाहिने गाल पर गोली लग गई थी. अधिकारी ने बताया कि बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया. उन्होंने बताया कि इसके बाद मामला दर्ज किया गया. पुलिस उपायुक्त (पूर्वोत्तर) अतुल कुमार ठाकुर (Atul Kumar Thakur) ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि गोली मृतक के पिता यासीन ने चलाई थी.

यह भी पढ़ें: बकरी का रेप करता हुआ पकड़ा गया युवक, गिरफ्तारी पर बोला बकरी से ली थी इजाजत

शनिवार को यासीन को गिरफ्तार कर लिया गया. अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने बाद में गुनाह स्वीकार कर लिया और बताया कि उसने उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के लोनी के निवासी रवि कश्यप (21) से बंदूक खरीदी थी. उसने जश्न में हवा में गोली चलाई थी लेकिन दुर्घटनावश गोली वहां मौजूद उसके बेटे को लग गई. पुलिस ने बताया कि कश्यप को भी गिरफ्तार कर लिया गया है और हथियार भी बरामद हो गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Scorecard: चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने जड़ा इस सीजन का पहला शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

S*x Racket Busted In Delhi: दिल्ली में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़, 8 लड़कियां छुड़ाई गईं, 2 आरोपी गिरफ्तार

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Live Toss And Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड