एजेंसी न्यूज

Noida: पत्नी से अवैध संबंध के शक में एक व्यक्ति ने की बड़े भाई की हत्या

नोएडा में पत्नी से अवैध संबंधों के चलते एक व्यक्ति ने अपने बड़े भाई की कथित रूप से हत्या कर दी.

Noida: पत्नी से अवैध संबंध के शक में एक व्यक्ति ने की बड़े भाई की हत्या
Death Representative (Photo Credit: PTI)

नोएडा (उप्र), 24 अप्रैल: नोएडा में पत्नी से अवैध संबंधों के चलते एक व्यक्ति ने अपने बड़े भाई की कथित रूप से हत्या कर दी. पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) हरिश चंदर ने बताया कि सेक्टर 14- ए के पास सोमवार सुबह सेक्टर -27 में रहने वाले धर्मा धामी (45) का शव मिला और उसे पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया. यह भी पढ़ें: UP Shocker: पत्नी को कर रहा था प्रताड़ित, दंपति ने उतारा मौत के घाट

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को शक हुआ और जब उसने उसके छोटे भाई किशन धामी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि उसके बड़े भाई का उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध था.

चंदर के अनुसार इसी कारण किशन ने अपने बड़े भाई की हत्या कर शव को सेक्टर 14 के पास फेंक दिया था.पुलिस के मुताबिक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, डीसीपी ने बताया कि एक घंटे के अंदर हत्या का खुलासा करने वाली टीम को पुलिस आयुक्त ने इनाम देने की घोषणा की है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2023 02:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).