मध्यप्रदेश: भोपाल में मास्क लगाने पर ही दुकान से मिलेगा सामान, सोशल डिस्टेंसिंग सहित अन्य नियमों का भी करना होगा पालन

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बार फिर कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में हो रही बढ़ोत्तरी ने चिंताएं बढ़ा दी है. ऐसा इसलिए क्योंकि यहां बीते कुछ दिनों से हर रोज दो सौ से ज्यादा मरीज बढ़ रहे हैं. मास्क के उपयोग पर जोर दिया जा रहा है. प्रशासन ने दुकानों से उन्हीं ग्राहकों को सामान बेचने के निर्देश दिए हैं जो मास्क का उपयोग करें.

दुकान में बिना मास्क सामान नहीं (Photo Credits: Facebook)

भोपाल, 20 नवंबर: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal) में एक बार फिर कोरोना (Coronavirus) संक्रमित मरीजों की संख्या में हो रही बढ़ोत्तरी ने चिंताएं बढ़ा दी है. ऐसा इसलिए क्योंकि यहां बीते कुछ दिनों से हर रोज दो सौ से ज्यादा मरीज बढ़ रहे हैं. मास्क (Mask) के उपयोग पर जोर दिया जा रहा है. प्रशासन ने दुकानों से उन्हीं ग्राहकों को सामान बेचने के निर्देश दिए हैं जो मास्क का उपयोग करें. राज्य के अन्य हिस्सों के साथ भोपाल में कोरोना की रफ्तार कुछ थमी थी कि लोग लापरवाह हो गए. मास्क का उपयोग कम हो गया, सड़कों पर सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing) पर ध्यान दिया जाना कम हो गया. बीते तीन दिनों से राजधानी में हर रोज दो सौ से ज्यादा मरीज बढ़ रहे है. इससे प्रशासन चिंतित है और उसने सख्ती भी बढ़ा दी है.

जिलाधिकारी अविनाश लवानिया के निर्देश पर जिले के सभी एसडीएम ने अपने-अपने क्षेत्रों में मास्क पहनो अभियान का निरीक्षण किया, इसके अंतर्गत विभिन्न दुकानों, चौराहों, मार्केट में लगातार निरीक्षण किया गया. मास्क नहीं लगाने वाले लोगों को मास्क लगाने की हिदायत दी गई. इसके साथ ही जिन लोगों द्वारा मास्क नहीं लगाया गया था या मास्क उनके पास नहीं था उनके चालान काटे गए.

यह भी पढ़ें: ₹ 2,000 Fine For Not Wearing Mask In Delhi: कोरोना संकट के बीच दिल्ली की केजरीवाल सरकार का बड़ा फैसला, मास्क नहीं पहनने पर लगेगा 2000 हजार रुपये का जुर्माना

एसडीएम सिटी जमील खान ने बताया कि उनके क्षेत्र में चार टीमों द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया जिनमें सौ से अधिक लोगों के चालान बनाकर जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की गई. जिन लोगों द्वारा मास्क नहीं लगाया गया था उन्हें मास्क लगाने की हिदायत देने के साथ ही 100-100 रूपए का चालान भी किया गया है. इसके साथ ही दुकानदारों को भी सोशल एंड फिजिकल डिस्टेंसिग का पालन कराने के साथ ही बिना मास्क वाले ग्राहकों को सामान नहीं बेचने और खुद भी मास्क लगाने के निर्देश दिए गए हैं.

प्रशासन ने तय किया है कि जो दुकानदार बिना मास्क और कोविड-19 के प्रोटोकाल का उल्लघंन कर सामान बेच रहे हैं या उनके कर्मचारी भी बिना मास्क के काम कर रहे हैं तो उनके विरुद्ध भी दुकान सील करने की कार्रवाई की जाए.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 255 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने खेली धमाकेदार शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Jasprit Bumrah New Miletone: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह ने अपने नाम किया ये खास रिकॉर्ड, इस मामले में रिचर्ड नगारवा को छोड़ा पीछे; यहां देखें आकंड़ें