पीएम मोदी शुक्रवार को जी-20 सम्मेलन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले लगभग 3 हजार लोगों से करेंगे संवाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार, 22 सितंबर को शाम 6 बजे भारत मंडपम में जी-20 शिखर सम्मेलन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले तीन हजार के लगभग लोगों के साथ संवाद करेंगे. इसमें विभिन्न मंत्रालयों के सफाईकर्मी, ड्राइवर, वेटर और अन्य कर्मचारी शामिल हैं. बातचीत में विभिन्न विभागों के मंत्री और अधिकारी भी शामिल होंगे.

PM Modi (Photo Credit: ANI)

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार, 22 सितंबर को शाम 6 बजे भारत मंडपम में जी-20 शिखर सम्मेलन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले तीन हजार के लगभग लोगों के साथ संवाद करेंगे. इसमें विभिन्न मंत्रालयों के सफाईकर्मी, ड्राइवर, वेटर और अन्य कर्मचारी शामिल हैं. बातचीत में विभिन्न विभागों के मंत्री और अधिकारी भी शामिल होंगे.

प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी बयान में बताया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 सितंबर को शाम 6 बजे भारत मंडपम में टीम जी-20 के साथ बातचीत करेंगे. इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी वहां मौजूद जनसमूह को भी संबोधित करेंगे. बातचीत के बाद रात्रि भोज का कार्यक्रम भी होगा. Women Reservation Bill: पीएम मोदी ने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- देश की नारी शक्ति को नयी ऊर्जा प्रदान करेगा

प्रधानमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को होने वाले इस संवाद कार्यक्रम को लेकर अपने बयान में आगे जानकारी देते हुए यह भी बताया कि बातचीत में लगभग 3000 लोग भाग लेंगे, जिन्होंने जी-20 शिखर सम्मेलन की सफलता में योगदान दिया है. इसमें विशेष रूप से वे लोग शामिल होंगे, जिन्होंने शिखर सम्मेलन के सुचारु संचालन को सुनिश्चित करने के लिए जमीनी स्तर पर काम किया है. इसमें विभिन्न मंत्रालयों के सफाईकर्मी, ड्राइवर, वेटर और अन्य कर्मचारी शामिल हैं. बातचीत में विभिन्न विभागों के मंत्री और अधिकारी भी शामिल होंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग में 2025 तक रिटायर होने वाले पेंशनभोगियों को क्या मिलेगा बढ़ा हुआ लाभ? केंद्र सरकार ने दिए ये उत्तर

Income Tax Refund Update: इनकम टैक्स रिफंड में क्यों हो रही है देरी? अगर आपका ITR अब भी पेंडिंग है तो क्या करें, यहां जानें पूरी जानकारी

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: दूसरे सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 4 रनों से रौंदा, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें SA बनाम AFG मैच का स्कोरकार्ड

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक और रयान रिकेलटन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\