देश

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बस ने क्रेन को मारी टक्कर, 2 की मौत 6 घायल

उत्तर प्रदेश के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे (Agra Lucknow Expressway) पर शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया. यात्रियों से भरी एक वोल्वो बस ने सड़क पर खड़ी क्रेन को टक्कर मार दी, जिससे दो लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि छह अन्य घायल हो गए.

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बस ने क्रेन को मारी टक्कर, 2 की मौत 6 घायल
प्रतीकात्मक तस्वीर (फाइल फोटो)

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे (Agra Lucknow Expressway) पर शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया. यात्रियों से भरी एक वोल्वो बस ने सड़क पर खड़ी क्रेन को टक्कर मार दी, जिससे दो लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि छह अन्य घायल हो गए.

उन्नाव औरास थाना में तैनात एसआई बाबूराम वर्मा ने बताया कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर खड़ी क्रेन को दिल्ली से बिहार जा रही बस ने टक्कर मार दी जिससे दो लोगों की मौत हो गई.

यह भी पढ़ें: UP Budget 2019: योगी सरकार दे सकती है ये 3 बड़ी सौगातें, किसान और बेटियों के आएंगे अच्छे दिन

छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बाद में उन्हें ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया. 

उन्होंने बताया कि अभी मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है. मामूली रूप से चोटिल लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. चालक को नींद आ जाने के कारण यह हादसा हुआ है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 23, 2019 12:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).