Omicron: गुजरात में महिला स्वास्थ्य कर्मी ओमिक्रॉन से संक्रमित, विदेश से लौटे रिश्तेदार से हुआ था संपर्क

देश में कोविड-19 के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. गुरुवार को गुजरात (Gujarat) में भी इस वेरिएंट का एक ताजा मामला सामने आया है. गुजरात के मेहसाणा में एक महिला स्वास्थ्य कर्मी ओमिक्रॉन टेस्ट में पॉजिटिव पाई गई है.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits File Photo)

देश में कोविड-19 के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. गुरुवार को गुजरात  (Gujarat) में भी इस वेरिएंट का एक ताजा मामला सामने आया है. गुजरात के मेहसाणा में एक महिला स्वास्थ्य कर्मी ओमिक्रॉन टेस्ट में पॉजिटिव पाई गई है. गुजरात में ओमिक्रॉन का यह पांचवा मामला है.

मेहसाणा जिले की विजयपुर तहसील के एक गांव की 41 वर्षीय महिला स्वास्थ्य कर्मी गुरुवार को कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित पाई गईं. अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद गुजरात में ‘ओमिक्रॉन’ के कुल मामलों की संख्या पांच हो गई है.

मुख्य जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विष्णुभाई पटेल ने कहा, “ महिला मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता (आशा) के तौर पर सेवारत हैं. उसका विदेश यात्रा का कोई इतिहास नहीं है, लेकिन वह हाल में जिम्बाब्वे से लौटे अपने एक रिश्तेदार के संपर्क में आई थी.”

उन्होंने बताया कि उसका मेहसाणा के वडनगर शहर के एक सरकारी अस्पताल में बनाए गए पृथक वार्ड में इलाज चल रहा है और उसकी हालत स्थिर है. पटेल ने कहा, “ महिला के पति की हाल में कैंसर के कारण मौत हो गई. उनकी शोकसभा में शिरकत करने के लिए उसके पति के बड़े भाई और भाभी पिछले महीने जिम्बाब्वे से आए हैं. दोनों की तीन बार कोविड-19 की जांच की गई और उनकी रिपोर्ट हर बार निगेटिव आई.”

अधिकारी ने बताया कि प्रशासन ने एहतियाती तौर पर संपर्कों का पता लगने का फैसला किया है . महिला 10 दिसंबर को संक्रमित पाई गई थीं जिसके बाद उनके नमूने को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया. जीनोम सीक्वेंसिंग की रिपोर्ट गुरुवार को आई है और उसमें ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड