देश

देश में बढ़े Omicron के मामले, आज से इन 6 एयरपोर्ट पर RT-PCR टेस्ट की प्री-बुकिंग अनिवार्य

ओमिक्रॉन के खतरे के बीच देशभर में सख्ती बढ़ा दी गई है. सरकार के नए दिशा-निर्देशों के अनुसार 20 दिसंबर से यानी आज से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद के हवाई अड्डों पर 'जोखिम वाले' देशों से आने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को अनिवार्य रूप से RT-PCR टेस्ट की प्री-बुकिंग करनी होगी.

देश में बढ़े Omicron के मामले, आज से इन 6 एयरपोर्ट पर RT-PCR टेस्ट की प्री-बुकिंग अनिवार्य
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits PTI)

ओमिक्रॉन (Omicron) के खतरे के बीच देशभर में सख्ती बढ़ा दी गई है. सरकार के नए दिशा-निर्देशों के अनुसार 20 दिसंबर से यानी आज से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद के हवाई अड्डों पर 'जोखिम वाले' देशों से आने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को अनिवार्य रूप से RT-PCR टेस्ट की प्री-बुकिंग करनी होगी. दिल्ली के इन 5 अस्पतालों में होगा ओमिक्रॉन वेरियंट से संक्रमित लोगों का इलाज, एक्शन में केजरीवाल सरकार.

केंद्रीय उड्डयन मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, 20 दिसंबर से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद के हवाई अड्डों पर आने वाले ‘एट-रिस्क ’ देशों के सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को अनिवार्य रूप से आरटी-पीसीआर परीक्षण की प्री-बुकिंग करनी होगी.

बता दें कि, अभी तक इन देशों से आने वाले यात्रियों को एयरपोर्ट पर होने वाले RT-PCR टेस्ट के लिए प्री-बुकिंग कराना जरूरी नहीं था. यह नियम सोमवार 20 दिसंबर से देश के 6 हवाई अड्डों पर लागू हो रहा है. इससे पहले सभी एयरपोर्ट पर बिना प्री-बुकिंग यात्रियों का टेस्ट होता था, लेकिन ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे और यात्रियों की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए सरकार ने नया नियम जारी किया है.

अब जोखिम वाले देशों से आने वाली यात्रियों को RT-PCR टेस्ट के लिए प्री- बुकिंग करनी होगी. देश में अभी तक ओमिक्रॉन के 150 से अधिक मामलों की पुष्टि हो चुकी है. अब तक 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों-महाराष्ट्र (54), दिल्ली (22), राजस्थान (17), कर्नाटक (14), तेलंगाना (20), केरल (11), गुजरात (9), आंध्र प्रदेश (1), चंडीगढ़ (1), तमिलनाडु (1) और पश्चिम बंगाल (1) में ओमीक्रोन के मरीजों का पता चला है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 20, 2021 09:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).